Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भ्रष्टाचार पर वार, 4 मार्च को हर ब्लॉक में प्रदर्शन : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    भ्रष्टाचार पर वार, 4 मार्च को हर ब्लॉक में प्रदर्शन : बाबूलाल मरांडी

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiFebruary 26, 2024Updated:February 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा ने की चंपाई सरकार को घेरने की किलाबंदी
    अबुआ आवास में अनियमितता का होगा पुरजोर विरोध
    सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआइ जांच की उठेगी मांग
    रांची। चंपाई सरकार को घेरने के लिए भाजपा इस बार जबरदस्त किलाबंदी की तैयारी में है। अबुआ आवास योजना में घोर अनियमितता और सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच की जिम्मेवारी सीबीआइ को देने की मांग को लेकर भाजपा झारखंड के हर ब्लॉक में आवाज बुलंद करेगी। भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई को काफी अहम मान रही है।
    भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राज्य में जबसे चंपाई सोरेन की सरकार बनी है, पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। सरकार अबुआ आवास देने के नाम पर सिर्फ वसूली कर रही है। बिचौलिया हावी है। बंद कमरे में आवास आवंटित किया जा रहा है। झारखंड का हर ब्लॉक में इसकी गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। आलम यह है कि योग्य को नहीं, बल्कि मनचाहा को अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को घर देने का ढोल पीट रही है, पर हकीकत है कि वसूली के लिए अबुआ आवास योजना लायी गयी है। पैसे लेकर अबुआ आवास योजना के लिए लाभुक का चयन किया जा रहा है। कैडरों को अबुआ आवास की स्वीकृति मिल रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। सरकार राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अगर ऐसा नहीं है, तो आखिर सरकार इस मामले की जांच सीबीआइ को क्यों नहीं दे रही है। इन्हीं मांगों को लेकर 4 मार्च को हरेक प्रखंड कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन होगा।
    संपन्न लोग ले रहे आवास
    बाबूलाल ने कहा कि झारखंड में अबुआ आवास लेने के लिए होड़ मची है। संपन्न लोग भी आवास ले रहे हैं। अर्हता पूरी नहीं करने के बावजूद आवेदन देने से नहीं हिचक रहे हैं। यही वजह है कि आवेदन का आंकड़ा 31 लाख तक पहुंच गया। सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का कदम नहीं रूकनेवाला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति बनाये सरकार: लंबोदर
    Next Article सरला बिरला स्कूल में खेलो इंडिया गर्ल्स फुटबॉल लीग
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version