रांची। लोकसभा के लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला बुधवार को महानगर जिला कार्यालय में संयोजक केके गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है। भाजपा का 370 और एनडीए का 400 से अधिक लोकसभा की सीटों पर जितना भी तय है। हम जीत के अंतर का रिकॉर्ड बनायें। इसके लिए तैयारी जमीनी स्तर पर करनी है। इसी क्रम में प्रत्येक लाभार्थी से मिलकर उनका आशीर्वाद लेना जरूरी है। इस अभियान को पूरा करने में कोई कार्यकर्ता छूटे नहीं, इसकी योजना लाभार्थियों-कार्यकर्ताओं की मैपिंग से करनी है। इस अवसर पर केके गुप्ता ने कहा कि लाभार्थियों की सूची के साथ मंडल में निवास करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं की मैपिंग करनी है, तब लाभार्थियों तक जाने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता लाभार्थियों की संपूर्ण प्रतिक्रिया सरल और आॅफलाइन फॉर्म में भरे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रत्येक मंडलो में 28 फरवरी तक कार्यशाला आयोजित करने का आग्रह किया गया। महानगर के जिलाध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि रांची के सभी 17 मंडलों में लाभार्थी संपर्क अभियान सफल हो, इसके लिए जी-जान से जुट जायें। कार्यशाला में ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र, सांसद संजय सेठ, संजीव विजयवर्गीय, रमाकांत महतो, बलराम सिंह, नागेंद्र सिंह उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



