विकसित भारत मोदी की गारंटी के तहत संकल्प पत्र सुझाव
विकसित भारत के लिए जरूरी है आम जन का सुझाव
रांची। सांसद संजय सेठ ने कहा कि भाजपा भारत की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो घोषणा पत्र जारी नहीं करती है, संकल्प पत्र जारी करती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में घोषणाओं पर नहीं, संकल्प लेने और उसे पूर्ण करने पर विश्वास करते हैं। सांसद संजय सेठ ने भाजपा महानगर कार्यालय में बुधवार को विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान को लेकर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
सांसद संजय सेठ ने कहा कि विकसित भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। मोदी की गारंटी इस देश की जनता का विश्वास है। इसी लक्ष्य के साथ राष्ट्रीय स्तर पर संकल्प पत्र सुझाव अभियान आरंभ किया है। भाजपा का यह लक्ष्य है कि हम अपने संकल्प पत्र में आम जनता से सुझाव लेने, उनके विचारों को लेने और उसे शामिल कर रहे हैं, ताकि 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो। इतने बड़े संकल्प को पूर्ण करने के लिए आम जनता की सहभागिता सबसे आवश्यक है। सांसद ने कहा कि सुझाव संग्रह करने के लिए विभिन्न चरणों में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें 125 कोहॉट मिलन सह संवाद कार्यक्रम, 500 एलइडी प्रचार वाहन, मिस्ड कॉल और नमो एप के माध्यम से यह कार्य किया जायेगा। देशभर में 6000 से अधिक सुझाव पेटियां लगेंगी। इसके अलावा घर-घर जनसंपर्क भी किया जायेगा। इसके अलावा आम जनता 9090902024 पर मिस कॉल कर अपने सुझाव दे सकती है। नमो एप के माध्यम से भी अपने सुझाव दिये जा सकते हैं। सांसद ने आम जनता से आग्रह किया कि यह अभियान सिर्फ बीजेपी का नहीं है। यह जन-जन का अभियान है। देश का अभियान है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version