लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विधायकों के साथ रामलला का दर्शन करने रविवार को अयोध्या पहुंचे। भाजपा के विधायक 10 बसों में सवार होकर लखनऊ से अयोध्या पहुंचे।

भाजपा के अलावा बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना, जनसत्ता दल के अध्यक्ष एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं।

अयोध्या पहुंचने पर राज्यमंत्री सतीश चन्द्र ने विधायकों का स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री एवं विधायकों ने रामलला के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और विधायकों ने रामलला के दर्शन किए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version