Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कांग्रेस को झटका: सांसद गीता कोड़ा अब भाजपा में, देश को गर्त में ले जा रही कांग्रेस: गीता कोड़ा
    Jharkhand Top News

    कांग्रेस को झटका: सांसद गीता कोड़ा अब भाजपा में, देश को गर्त में ले जा रही कांग्रेस: गीता कोड़ा

    adminBy adminFebruary 26, 2024Updated:February 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस को करारा झटका है। पश्चिमी सिंहभूम से कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान गीता कोड़ा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसका कारण है कि कांग्रेस देश को लगातार गर्त में ले जा रही है। तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सबको साथ लेकर चलने के बदले वह इसके उलट काम कर रही है। गीता कोड़ा के मुताबिक, राजनीति का मकसद जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करना है। उनके दुखों को दूर करना है, पर कांग्रेस पार्टी को इससे मतलब नहीं रह गया है। ऐसे में इस पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं है। अब भाजपा के साथ वे जन सेवा में लगेंगी। मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक ढुल्लू महतो भी मौजूद थे।

    14 लोकसभा सीटों पर जीत तय: बाबूलाल

    बाबूलाल मरांडी ने गीता का पार्टी में स्वागत करते कहा कि वे पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी हैं। दो बार जगरनाथपुर विधानसभा सीट से प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अब सिंहभूम से सांसद के तौर पर भी लोगों का काम कर रही हैं। यह महत्वपूर्ण है कि जिस राज्य में सत्तारूढ दल कांग्रेस की सरकार है, गीता कोड़ा उस पार्टी को छोड़ कर भाजपा में आयी हैं। गीता कोड़ा के आने से कोल्हान समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी पार्टी को ताकत मिलेगी। इस बार 14 सीटों पर जीत तय है। कांग्रेस एसटी के कल्याण के नाम पर सिर्फ झूठी रट लगाती है। मधु कोड़ा को सीएम बनाकर उसने खुद मधु खाया पर उन्हें कोड़ा खाने को छोड़ दिया। गीता और मधु कोड़ा हो समाज से आते हैं। वे सब चाइबासा के सीमित क्षेत्र में ही रहते हैं। उनका साथ कभी कांग्रेसियों ने नहीं दिया। हेमंत सोरेन ने यहां की संपदा लूटी। उसके लिए दिल्ली तक लोग बचाने में लगे हैं। महंगी-महंगी फीस देकर वकीलों की सेवा ले रहे हैं, जबकि सोरेन परिवार के पास तो इतनी जमीन है, जितनी रातू-पद्मा और अन्य पुराने महाराजों के पास भी नहीं होगी।

    मधु कोड़ा भी साथ हैं

    बाबूलाल ने मधु कोड़ा के पार्टी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि वे और गीता तो साथ ही रहते हैं। ऐसे में वह भी अब भाजपा के साथ हैं। मधु कोड़ा से उनकी पुरानी पहचान है। कई लोग समय के साथ बिछड़ गये थे। अब सब साथ जुट रहे हैं।

    अबकी बार सभी सीटों पर कमल खिलेगा: बाउरी

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मोदीजी ने कांग्रेस मुक्त भारत की जो संकल्पना कही है, वह साकार होना तय हो रहा है। उन्हें फिर से पीएम बनाने का लक्ष्य जरूर पूरा होगा। पिछली बार लोकसभा चुनाव में जो सीट बाकी रह गयी थी, उस पर भी अबकी कमल खिलेगा।

    Jharkhand Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में हास्य कवि सम्मेलन 23 मार्च को
    Next Article नफरत और द्वेष की राजनीति कर रही राजद : निखिल मंडल
    admin

      Related Posts

      झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज ने 75 साल किया संघर्ष, अब चाहिए परिणाम : सीपी चौधरी

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version