रांची। प्रवर्तन निदेशालय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाला मामले में पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। इडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 5 दिनों की रिमांड पर इडी को सौंपने का निर्देश दिया है। रिमांड की अवधि शुक्रवार से शुरू हो रही है। इससे पहले गुरुवार को इडी की ओर से हेमंत से पूछताछ के लिए 10 दिनों की डिमांड का आग्रह किया गया था, जिस पर एक घंटा 32 मिनट बहस हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए आदेश के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की थी। हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने और इडी की ओर से हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने पैरवी की थी. दरअसल बड़गार्इं अंचल में 8.46 एकड़ जमीन कब्जा करने के मामले में हेमंत सोरेन आरोपी हैं। बड़गाईं अंचल की 8.46 एकड़ जमीन कब्ज मामले में ईडी ने राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन एवं अज्ञात अन्य के खिलाफ ईसीआईआर 6/ 2023 दर्ज किया गया है. पहले इस मामले में बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद एवं अज्ञौत अन्य को आरोपी बनाया गया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



