ओली पोप ने जडेजा और अश्विन को बताया खतरनाक
टूर्नामेंट में वापसी की जतायी आस
रांची। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों के सीरीज के तहत चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से जेएससीए स्टेडियम रांची में होना है। बुधवार को स्टेडियम के प्रेस कांफ्रेंस रुम में इंग्लैंड के प्लेयर ओली पोप ने उम्मीद जताते कहा कि उनकी टीम यहां सीरीज में वापसी करेगी। टीम की तैयारियों के साथ साथ जडेजा और आर अश्विन को बढ़िया प्लेयर बताया। कहा कि उनकी टीम भले इस सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद बाकी दो मैच लगातार हार चुकी है, पर उन्हें भरोसा है कि उनकी टीम वापसी करेगी। टीम एकजुट है। इंग्लिश टीम पूरी तरह से तैयार है। उनके सभी खिलाड़ी सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलेंगे।
स्पिनर को मिलेगी मदद
ओली पोप के मुताबिक रांची की पिच को देखते लगता है कि यहां स्पिनर को मदद मिलेगी। पिच में काफी दरार है। ओली ने ऐसी पिच पर जडेजा और अश्विन को घातक खिलाड़ी बताया। साथ ही कहा कि वे खुद भी बायें हाथ के बॉलरों के खिलाफ खेलने को अपनी तैयारियों को और बेहतर कर रहे हैं। जडेजा जैसे बायें हाथ के प्लेयर ऐसी पिचों पर अपनी काबिलियत और बेहतर तरीके से दिखायेंगे। ऐसे में उनके सामने खेलना और भी कठिन होगा। बुधवार को टीम के प्रैक्टिस सेशन को उन्होंने बेहतर बताते कहा कि उनकी टीम रांची के आबोहवा के साथ घुल मिल रही है। ओली ने भारत में पांच टेस्ट मैच खेलने को कठिन चुनौती बताया। कहा कि उनकी टीम राजकोट में पिछली हार को भूल कर अब आगे की चुनौती के लिए तैयार है।
पिच का लिया जायजा
इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह में इंग्लिश टीम ने जेएससीए स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस किया। स्पिनरों के खिलाफ खेलने के लिए विशेष अभ्यास किया। साथ ही पिच का जायजा भी टीम के कैप्टन और कोच ने लिया। भारतीय टीम भी इसके बाद अभ्यास करेगी। 22 फरवरी को भी दोनों टीमों के प्रैक्टिस में शामिल होने की उम्मीद है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



