Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»वित्त मंत्री ने कहा- तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है भारत
    बिजनेस

    वित्त मंत्री ने कहा- तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है भारत

    adminBy adminFebruary 27, 2024Updated:February 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय उद्योग जगत से खुद को 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के साथ जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, अब तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

    वित्त मंत्री ने मंगलवार को यहां उद्योग निकाय भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के ‘विकसित भारत@2047: विकसित भारत और उद्योग’ पर आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने उद्योग को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी सुधार जारी रहेंगे।

    उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में उद्योग की भूमिका महत्वपूर्ण है। सीतारमण ने कहा कि आप स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत के साथ थे, आपने औपनिवेशिक दबाव के बावजूद उद्योग और क्षमता का निर्माण किया। अब समय आ गया है कि हम विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आर्थिक आजादी भी हासिल करें। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि उद्योग जगत इसमें अपनी भूमिका निभाएगा।

    वित्त मंत्री ने कहा कि देश की लॉजिस्टिक क्षमता काफी हद तक अप्रयुक्त है। लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में और विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल बुनियादी ढांचे के बिना कोई भी देश उस गति से आगे नहीं बढ़ सकता जिस गति से वह अपने नागरिकों के लिए विकासात्मक लक्ष्य हासिल करना चाहता है। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दिखाया है कि कैसे निचले स्तर पर डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण में निवेश करने और इसे ऊपर उठाने से ‘इंडिया स्टैक’ का निर्माण हुआ है।

    सीतारमण ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान कई देशों ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के मामले में भारत की सराहना की है। वे इस तरह के अनुभव को अपने देशों के लिए दोहराना चाहते हैं, क्योंकि वे डिजिटल बुनियादी ढांचे के गुण को देखते हैं। उन्हें विकासात्मक लक्ष्यों को गति देने और बढ़ाने के लिए कहा गया है।

    उन्होंने कहा कि उत्पादन के पारंपरिक कारकों जैसे भूमि, श्रम, पूंजी और उद्यम के अलावा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में रखने के प्रयास होंगे, जिसके बिना हम उन लोगों के साथ अंतर को बढ़ाने और पाटने में सक्षम नहीं होंगे जो अभी भी आगे बढ़ने के लिए इच्छुक हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल के दौरान सरकार ने कई आर्थिक सुधार किए हैं। यह सिलसिला आगे जारी रहेगा।

    Boom in stock market bse nse
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCBI जांच को लेकर तीसरे दिन भी BJP विधायकों का हंगामा, JSSC-CGL पेपर लीक मामला
    Next Article चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल, उनकी कंपनी और बिजनेस पार्टनर का बयान पांच मार्च को होगा दर्ज
    admin

      Related Posts

      संसद में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान और पाकिस्तान कांग्रेस की भूल’

      July 29, 2025

      लगातार दूसरे दिन ओडिशा तट पर शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का परीक्षण

      July 29, 2025

      एनआईए ने श्रीनगर मुठभेड़ में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के मारे जाने की जांच शुरू की

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version