रांची। झारखंड पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने दिल्ली में जमे कांग्रेसी विधायकों को निशाने पर लिया है। सिमडेगा में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं संग आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते कांग्रेस विधायकों पर चुटकी ली। कहा कि जो भी कांग्रेस के विधायक सरकार से नाराज हैं, वे भाजपा के हाथों बिक चुके हैं। कांग्रेसी विधायक भी यही चाहते हैं कि यहां का कंट्रोल दिल्ली से ही होता रहे। अभी तो ऐसा लगता है कि वे बीजेपी के हाथों बिक गये हैं। प्रदेश सरकार को अस्थिर करने में लगे हैं। उनका ध्यान क्षेत्र के लोगों के विकास और उनकी भावनाओं पर नहीं है। इस क्षेत्र की जनता कांग्रेस, झामुमो से ऊब चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। अब जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने लगाया आरोप, बिक चुके हैं दिल्ली में जमे कांग्रेसी विधायक
Previous Articleडीएसइ की आय से अधिक संपत्ति की जांच नहीं करेगी एसीबी, हाइकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
Next Article रूस का यूक्रेन के अवदिव्का शहर पर नियंत्रण
Related Posts
Add A Comment