Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरकार ने युवाओं का भविष्य बेच दिया: अमर बाउरी
    झारखंड

    सरकार ने युवाओं का भविष्य बेच दिया: अमर बाउरी

    adminBy adminFebruary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले की सीबीआइ जांच को लेकर भाजपा मुखर
    रांची। जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक मामले में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक भानु प्रताप शाही, विधायक मनीष जयसवाल समेत अन्य ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

    अमर कुमार बाउरी ने सोशल मीडिया पर सोमवार को कहा कि जेएसएससी लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम और उनके दो बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह मामला बेहद बड़ा है। मामले की जांच सीबीआइ से करायी जाये, अन्यथा ये भ्रष्ट सरकार मामले की लीपापोती का प्रयास करेगी। बाउरी ने हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड की भ्रष्ट सरकार के शासनकाल में रोजाना काला अध्याय लिखा जा रहा है। युवा विरोधी झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार ने युवाओं का भविष्य तक बेच दिया। इस ठगबंधन सरकार को नौकरियां बेचने वाली सरकार के रूप में याद किया जायेगा। राज्य के युवा इसे आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकेंगे।
    भानु प्रताप शाही ने कहा है कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुए पेपर लीक मामला, इसको अंजाम देनेवाले लोग और उनको संरक्षण देनेवाली सरकार ने हत्या से भी बड़ा अपराध किया है। इसकी जांच सीबीआइ से करा कर ही दूध का दूध और पानी का पानी किया जा सकता है। कृपया जांच सीबीआइ को सौंपी जाये।
    हजारीबाग विधायक मनीष जयसवाल ने कहा है कि जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम और उनके दो बेटे को पकड़ने की सूचना है। यह मामला बेहद संवेदनशील है। इसमें लीपापोती की कोशिश हो रही है। बड़े मगरमच्छों को बचाने के लिए छोटी मछलियों को निशाना बनाया जा रहा है। इसकी जांच सीबीआइ से कराने की मांग करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रतिबिंब पोर्टल की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार किये नौ साइबर अपराधी
    Next Article झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 2 मार्च तक राज्यपाल की मंजूरी मिली
    admin

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version