Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 2 मार्च तक राज्यपाल की मंजूरी मिली
    रांची

    झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 2 मार्च तक राज्यपाल की मंजूरी मिली

    adminBy adminFebruary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -27 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा 2024-25 का बजट

    रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से आरंभ होगा। सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बजट सत्र संबंधी प्रस्ताव को सहमति प्रदान की है। बजट सत्र 2 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल सात कार्यदिवस होंगे। संक्षिप्त अवधि के इस सत्र में राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पहले दिन ही पेश करेगी। 24 और 25 फरवरी को शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। सोमवार 26 फरवरी को तृतीय अनुपूरक बजट पर बहस होगी। राज्य के वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट 27 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर वाद-विवाद होगा। पहले दिवस को छोड़ कर सभी दिन प्रश्नकाल निर्धारित रहेगा। बजट पर सरकार के उत्तर के लिए 29 फरवरी और 1 मार्च का दिन तय किया गया है। अंतिम दिन विधेयक और गैर सरकारी संकल्प सदन के पटल पर रखे जायेंगे।

    9 फरवरी से शुरू होनेवाला था बजट सत्र
    इससे पहले झारखंड में सियासी हलचल के बीच विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होने वाला था और वर्ष 2024-25 का बजट 16 फरवरी को पेश किया जाना था। हालांकि, कैबिनेट विस्तार नहीं होने की वजह से बजट सत्र की तारीख आगे बढ़ाने का विचार किया गया। 16 फरवरी को चंपाई सोरेन की सरकार के मंत्री शपथ लेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार ने युवाओं का भविष्य बेच दिया: अमर बाउरी
    Next Article टीएमसी के गुंडे लड़कियों का अपहरण कर रहे हैं: स्मृति ईरानी
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version