Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा
    Jharkhand Top News

    दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiFebruary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आज बहेगी भक्तिरस की अविरल धारा
    रांची। राजधानी के रातु रोड स्थित दुर्गा मंदिर के दो दिवसीय 37वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को गाजे-बाजे संग भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर राणी सती मंदिर पहुंची। यहां से पवित्र जल कलश में भरा गया। इसके बाद भक्तगण पहाड़ी मंदिर रोड, गाड़ीखाना चौक, जेजे रोड, शहीद चौक से मुड़कर गांधी चौक, महावीर चौक के रास्ते न्यू मार्केट चौक, रातू रोड होते हुए वापस मंदिर लौटे। इसके बाद जल भर कर लाये गये कलश को मंदिर में स्थापित किया गया। प्रसाद वितरण के साथ पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    जीवंत झांकी बिखेर रही थी आभा
    शोभायात्रा से पहले सुबह साढ़े आठ बजे मां का अभिषेक-पूजन कर पुष्प से आकर्षक शृंगार किया गया। मंदिर के पुरोहित संतोष पाठक ने नेम-निष्ठा से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपत्यादी देवताओं का पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद मंदिर परिसर से सुबह 10 बजे कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु शामिल हुए। प्रचार वाहन और बैंड बाजा के कलाकारों के साथ आरआर र्स्पोटिंग क्लब के मुख्य संरक्षक विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, पूर्व पार्षद अशोक यादव, अजय कुमार सिन्हा टुनटुन समेत क्लब के सदस्य अगुवाई करते चल रहे थे। इनके पीछे कलशधारी महिलाओं और श्रद्धालुओं की लंबी कतार थी। शोभायात्रा में वाहन पर श्रीराम दरबार और मां दुर्गा की मनोहारी जीवंत झांकी आभा बिखेर रही थी। तासा पार्टी और डीजे वाले वाहन के साथ कलशधारी महिलाएं भी मां के जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रही थीं।
    स्थापना पूजन और भंडारा आज
    वार्षिकोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन सुबह से देर शाम तक भक्ति की अविरल धारा बहेगी। सुबह दैनिक पूजन.आरती के बाद लाये गये पवित्र जल से शुद्धि की जायेगी। इसके बाद स्थापना पूजन-अनुष्ठान चलेगा। हवन के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे से भंडारा शुरू होगा। शाम साढ़े छह बजे से देर शाम तक भक्ति गीतों का कार्यक्रम चलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म ‘बाहुबली’ में ‘कटप्पा’ का किरदार निभाने वाले थे संजय दत्त
    Next Article सीएम चंपाई सोरेन सोमवार को इटखोरी महोत्सव का करेंगे श्रीगणेश
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version