Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गुजरात एटीएस ने जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण देने वाले सलमान अजहरी को मुंबई में दबोचा
    देश

    गुजरात एटीएस ने जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण देने वाले सलमान अजहरी को मुंबई में दबोचा

    adminBy adminFebruary 5, 2024Updated:February 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ( गुजरात एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड ‘एटीएस’) ने भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा कारणों से अजहरी को घाटकोपर पुलिस स्टेशन में रखा गया है। फिलहाल उसे गुजरात लेने जाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

    गुजरात एटीएस के एक अधिकारी के अनुसार, सलमान पर गुजरात के जूनागढ़ में 31 जनवरी को भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। इस भाषण का वीडियो वायरल होने पर मामला दर्जकर कार्यक्रम के आयोजक मलिक और हबीब को गिरफ्तार किया गया था। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार, रविवार को गुजरात एटीएस की टीम सलमान अजहरी को गिरफ्तार करने उसके घाटकोपर स्थित घर पहुंची। घर के बाहर बड़ी संख्या में उसके समर्थक जमा हो गए। सूझबूझ के साथ गुजरात एटीएस ने सलमान अजहरी को हिरासत में लिया। उसे घाटकोपर पुलिस स्टेशन लाकर मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, घाटकोपर थाने के आसपास अजहरी के समर्थक अभी भी मौजूद हैं। सभी को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को आगाह किया गया है कि कोई भी कानून हाथ में लेने की कोशिश न करे।

    कौन है मुफ्ती अजहरीः मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी खुद को इस्लामी रिसर्च स्कॉलर बताता है। वह जामिया रियाजुल जन्नाह, अल-अमान एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट और दारुल अमान का संस्थापक है। इसने काहिरा की अल अजहर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वो कई बार अपने भड़काऊ भाषणों को लेकर चर्चा में रह चुका है। वह इस्लामी छात्रों के बीच कई बार उपदेश दे चुका है। जूनागढ़ में मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी ने 31 जनवरी की रात ‘बी’ डिवीजन पुलिस थाने के पास खुले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण था। अजहरी और स्थानीय आयोजकों मोहम्मद यूसुफ मलिक और अजीम हबीब ओडेदरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153बी और 505 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जूनागढ़ में मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी ने कहा था कि अभी कर्बला का आखिरी मैदान बाकी है। कुछ देर की खामोशी है, फिर शोर आएगा। आज वक्त है, हमारा दौर आएगा…! इस दौरान उसने कई आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंपाई सोरेन सरकार की अग्निपरीक्षा आज
    Next Article अनियंत्रित बस की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्रा की मौत
    admin

      Related Posts

      सिक्किम में भूस्खलन से पंचायत अध्यक्ष की मौत, अब तक 5 लोगों की जा चुकी है जान

      September 14, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज असम में बायो एथेनॉल प्लांट सहित 18,530 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

      September 14, 2025

      सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज इंदौर में करेंगे ‘परिक्रमा कृपा सार’ पुस्तक का विमोचन

      September 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिक्किम में भूस्खलन से पंचायत अध्यक्ष की मौत, अब तक 5 लोगों की जा चुकी है जान
      • झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी
      • प्रधानमंत्री मोदी आज असम में बायो एथेनॉल प्लांट सहित 18,530 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
      • श्री महावीर मंदिर समिति की अनोखी पहल: केदारनाथ थीम पर बनेगा भव्य पंडाल
      • सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज इंदौर में करेंगे ‘परिक्रमा कृपा सार’ पुस्तक का विमोचन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version