रांची। झामुमो ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष सातवें दिन बुधवार को हजारीबाग जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव बेदिया की अध्यक्षता में उपवास रखा। संजीव बेदिया ने कहा कि भाजपा ने अपनी जमीन खिसकती देख साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भिजवाया है। इसके विरोध में गांव-गांव में लोगों में बहुत आक्रोश है। उपवास कार्यक्रम में भारी संख्या में हजारीबाग जिले से लोग आये।
रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि बापू वाटिका के समक्ष हम बापू के अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए यहां शांतिपूर्वक तरीके से उपवास पर बैठे हैं। गांव-गांव में भी पंचायत स्तर पर हमारे कार्यकर्ता न्याय यात्रा और पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक कर यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि हेमंत सोरेन को केंद्र की भाजपा सरकार ने जेल में डाल कर विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

