झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। झामुमो जहां चंपई सोरेन को नया मुख्यमंत्री बनाने का एलान कर दिया है वहीं भाजपा भी समीकरण जोड़ने की तैयारी में लग गई है। वहीं गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने जनता को संदेश भी दिया और खुद को निर्दोष बताया।