Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोकसभा चुनाव के दौरान होंगी अंतरराज्यीय सीमाएं सील, डबल वोटिंग करने वालों पर एफआईआर
    राज्य

    लोकसभा चुनाव के दौरान होंगी अंतरराज्यीय सीमाएं सील, डबल वोटिंग करने वालों पर एफआईआर

    adminBy adminFebruary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अंतरराज्यीय सीमाएं सील की जाएंगी। आयोग ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों एवं झारखंड की 14 सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की है। बिहार में 279 चेकपोस्ट हैं, इनमें पुलिस एवं एक्साइज दोनों पोस्ट पर सघन जांच की जाएगी। साथ ही मतदान के दौरान डबल वोटिंग करने वालों की खैर नहीं होगी। ऐसे मतदाताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    चुनाव में धनबल एवं बाहुबल के हस्तक्षेप को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शराब के इस्तेमाल को जीरो टॉलरेंस माना गया है। दियारा व दुर्गम क्षेत्रों में भी कोई मतदान से वंचित नहीं हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 99 प्रतिशत इपिक 10 मार्च तक मतदाताओं को मिल जाएं, इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। हर बूथ एवं संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात होंगे। दोबारा मतदान करने वालों पर आपराधिक मामला दर्ज होगा।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पोस्टल बैलेट के वोटों की पहले गिनती की जाएगी। सभी जिलों में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि चुनाव में सभी को बराबर की सुविधा सुनिश्चित की जाए। सुविधा पोर्टल पर जो पहले आवेदन करेंगे, उन्हें पहले मौका दिया जाएगा। वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से बीएलओ, बूथ की स्थिति आदि की जानकारी दी जाएगी।

    चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में वोटरों की संख्या 7.64 करोड़ हो गई है। इनमें से दो करोड़ मतदाता युवा हैं जिनकी उम्र 30 साल से कम है। पिछले चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग ने 31 लाख से ज्यादा महिला वोटरों को भी जोड़ा है। इस साल के लोकसभा चुनाव में वे मताधिकार का इस्तेमाल करेंगी।

    Bihar Patna
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी ने केजरीवाल को सातवीं बार भेजा समन, सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया
    Next Article अहमदाबाद हवाई अड्डे पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को पटना में करेंगे रोड शो, 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में जनसभा

      November 1, 2025

      मुख्यमंत्री ने वीडियाे पाेस्ट कर जनता से की वाेट अपील, कहा-एनडीए ही कर सकता है बिहार का विकास

      November 1, 2025

      जदयू विधि प्रकोष्ठ का दावा – पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार

      November 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को पटना में करेंगे रोड शो, 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में जनसभा
      • पाकुड़ में पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका!
      • नेपाल के स्टार्ट अप उद्यमियों को भारत से मिलेगा सहयोग
      • नेपाल में भारी हिमपात के बीच पांच दिनों से फंसे 11 विदेशी पर्यटकों को 9 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया गया
      • नाइजीरिया में खतरे में है ईसाई धर्म- ट्रंप का बड़ा दावा, विशेष निगरानी का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version