Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पाकुड़ में पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका!
    Jharkhand Top News

    पाकुड़ में पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका!

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    छह नामजद आरोपियों पर FIR, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू
    पाकुड़ (झारखंड)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में पुरानी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात पत्थर व्यवसायी मगबूल शेख उर्फ शेखू (45 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

    जानकारी के मुताबिक, मगबूल शेख रात में अपने घर के पास स्थित एक चाय दुकान पर चाय पीने गए थे और बारिश के कारण वहीं रुक गए। देर रात जब वह घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए छह अज्ञात/नामजद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। एक हमलावर ने मगबूल शेख की पीठ में गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े।

    गोली की आवाज़ सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल मगबूल शेख को तुरंत सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

    मृतक के पुत्र जमाल शेख ने गांव के ही दानारुल शेख, उसके पुत्र लालून शेख (जिसने कथित तौर पर गोली चलाई) और चार अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। जमाल शेख के अनुसार, वर्ष 2023 में दानारुल शेख से उनके पिता का विवाद हुआ था, और इसी पुरानी रंजिश में यह जघन्य वारदात की गई है।

    घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। फिलहाल लखनपुर गांव में तनाव और सन्नाटा पसरा हुआ है।

    Magbool Sheikh old rivalry Pakur Pakur crime Pakur murder stone businessman murder पत्थर व्यवसायी हत्या पाकुड़ पाकुड़ क्राइम पाकुड़ हत्या पुरानी रंजिश मगबूल शेख
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल के स्टार्ट अप उद्यमियों को भारत से मिलेगा सहयोग
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को पटना में करेंगे रोड शो, 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में जनसभा
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने वीडियाे पाेस्ट कर जनता से की वाेट अपील, कहा-एनडीए ही कर सकता है बिहार का विकास

      November 1, 2025

      झारखंड में चक्रवाती तूफान मोंथा पड़ा कमजोर, दो से मौसम होगा पूरा साफ

      November 1, 2025

      सिविल सर्जन करें ब्लड सेंटर्स की जांच, भेंजे रिपोर्ट : सचिव

      October 31, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को पटना में करेंगे रोड शो, 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में जनसभा
      • पाकुड़ में पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका!
      • नेपाल के स्टार्ट अप उद्यमियों को भारत से मिलेगा सहयोग
      • नेपाल में भारी हिमपात के बीच पांच दिनों से फंसे 11 विदेशी पर्यटकों को 9 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया गया
      • नाइजीरिया में खतरे में है ईसाई धर्म- ट्रंप का बड़ा दावा, विशेष निगरानी का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version