-इडी जब कार्रवाई कर रही है, तो झामुमो बौखलाहट में है
-मलखान सिंह ने की भाजपा में घरवापसी
चांडिल। सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल मैदान में भाजपा द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बाबूलाल मरांडी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण करवायी।
लोगों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने झामुमो और कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि आजादी के पूर्व से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई चल रही थी लेकिन 65 वर्षों तक देश पर राज करनेवाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी झारखंड की जन भावनाओं को नहीं समझा। कांग्रेस यहां के आदिवासी मूलवासी को वोट बैंक समझती रही। वोट लिया और नोट देकर आंदोलन को खरीदा।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार ने अपने वादे के अनुरूप जन भावनाओं का सम्मान करते हुए अलग राज्य का सपना साकार किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य का गठन किया। एक आदिवासी को राज्य का पहला मुख्यमंत्री बनाया।
उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए आदिवासी होने का सहारा लिया जाता है, लेकिन राज्य की जनता जान चुकी है कि झामुमो-कांग्रेस के नेतृत्व में बनी झारखंड सरकार को राज्य की जनता की भलाई से कुछ लेना देना नही है।
उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन की बात कर सत्ता में आये झामुमो कांग्रेस के नेताओं ने राज्य के खान खनिज, कोयला, लोहा, पत्थर, बालू को लूटा और लुटवाया है। बिचौलिये- दलाल आज राज्य की सत्ता चला रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जेल में हंै, तो वह लूट और भ्रष्टाचार के कारण। नाम बदल कर जमीन लूटने के कारण।
बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन ने हेमंत कुमार सोरेन बन कर राज्य को लूटा, शिबू सोरेन को शिव सोरेन बना दिया। बसंत सोरेन भी बसंत कुमार सोरेन बना दिये गये और दुर्गा सोरेन दुर्गा प्रसाद सोरेन बना दिये गये। उन्होंने कहा कि आज जब इडी की कारवाई हो रही है, तो झामुमो बौखलाहट में है। लेकिन किये की सजा आखिर उसे ही तो भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न खायेंगे, न खाने देंगे का संकल्प लिया है। आज देश भर में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। तीसरी बार मोदी सरकार: 400 पार का लक्ष्य पूरा करने में हम सब जूट जायें।
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा ही राज्य के निर्माण से लेकर विकास के लिए समर्पित और संकल्पित पार्टी है।कहा कि मलखान सिंह की घर वापसी हुई है। इनके पार्टी में पुन: सक्रिय होने से सिर्फ कोल्हान में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंÞगी, जिलाध्यक्ष शाहदेव , जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू और अन्य उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



