Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोकसभा चुनाव : डैमेज कंट्रोल करने में जुटे नेता
    राजनीति

    लोकसभा चुनाव : डैमेज कंट्रोल करने में जुटे नेता

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHFebruary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – रूठे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर जारी

    – खुशी और गम में भी शामिल हो रहें दावेदार

    कासगंज। लोकसभा का कार्यकाल मई में पूरा होने जा रहा है। चुनाव की आहट मिलते ही नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। सत्तारूढ़ दल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता आम जनता के बीच पहुंचकर अपने चेहरे चमका रहे हैं। डैमेज कंट्रोल किया जा रहा है। रूठे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मनाने घर तक पहुंच रहे हैं। क्षेत्र में होने वाली गमी और खुशी के माहौल में भी सहभागिता निभाई जा रही है।

    जो जनप्रतिनिधि पिछले पांच सालों में क्षेत्र में यदा-कदा पहुंचते थे वे अब लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। सांसद राजवीर सिंह राजू भी सक्रिय हो गए हैं। रूठे कार्यकर्ताओं को मनाया जा रहा है। पिछले दिनों उन्होंने पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि लता चौहान साेराें, पूर्व पालिकाध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे सहित जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल किया है। संघ के कार्यकर्ता और भाजपा में अपनी पकड़ रखने वाले नेता ज्ञान तिवारी के आवास पर भी पहुंचे, उनका भी मान मुनव्वल किया।

    गांव नाैरथा के निवासी सैनिक राजेंद्र सिंह यादव की मृत्यु होने के बाद सांसद ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागी हो रहे हैं। पटियाली में रात्रि प्रवास भी किया है इसी क्रम में समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी देवेश शाक्य भी लोगों से संपर्क में जुटे हुए हैं। पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय बड़े नेताओं को मनाने का क्रम लगातार जारी है। वे भी लोगों की गमी और मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। हालांकि बसपा और कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन पार्टी के पदाधिकारी लगातार लोगों के बीच अपनी सक्रियता दर्ज कर रहे हैं।

    मंचों पर दिखाई दे रहे परस्पर विरोधी

    जिले में लगातार हो रहे राजनीतिक कार्यक्रम या फिर विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराई जा रहे समझ में सजने वाले मंच पर परस्पर विरोधी भी साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं। जिन नेताओं के सजातीय होने के बाद भी कभी मन नहीं मिले वे भी एक मंच पर दिख रहे हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कोई नया समीकरण निकलकर सामने आएगा। इस तरह के प्रमाण आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के मंचों पर देखे जा रहे हैं।

    राजनीतिक दांव-पेंच की मिल रहे प्रमाण

    जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में राजनीतिक दांव पेंच के प्रमाण देखने को मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में एक दूसरे को गिराने के उद्देश्य से नेताओं की कुटिल चालें सामने आ रही हैं। सत्तारूढ़ दल हो या फिर अन्य राजनीतिक पार्टी सभी में इस तरह के दांव-पेंच खेले जा रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता संभावित उम्मीदवारों को लेकर अंदर खाने विरोध करने में जुटे हुए हैं।

    मौजूदा सांसद राजवीर सिंह राजू के खिलाफ भी स्थानीय नेताओं द्वारा कुचक्र रचा जा रहा है। जब के सपा के घोषित प्रत्याशी देवेश शाक्य को भी गैर जिले का प्रत्याशी बताकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमन्त सोरेन के संघर्ष को अनुभव कर गौरवान्वित हूं: कल्पना सोरेन
    Next Article चाईबासा में नक्सलियों ने ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर की हत्या
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025

      अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version