Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»छोटे बेटे के साथ मामूली विवाद में हुई थी नमिता देवी की हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार
    झारखंड

    छोटे बेटे के साथ मामूली विवाद में हुई थी नमिता देवी की हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 11, 2024Updated:February 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। नमिता देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने पुश्तैनी जमीन बिक्री का कमीशन मांगने के बेटे के आरोप को खारिज करते हुए हत्याकांड के पीछे की मामूली वजह भी बतायी है।

    पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने रविवार को एसपी कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में भास्कर पांडे उर्फ मोंटी पांडे, रितेश कुमार उर्फ मामा, महताब खान और बबलू कुमार शामिल हैं। एसपी ने बताया कि घटना से तीन-चार दिन पहले नमिता देवी के छोटे पुत्र ऋतिक राज के साथ महताब खान का मामूली विवाद हुआ था। महताब ने बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। महताब ऋतिक को बड़ा नुकसान देना चाहता था। इस कारण उसकी मां की हत्या की।

    एसपी ने बताया कि महताब ने इस कांड का षड्यंत्र रचते हुए उसे अंजाम देने के लिए रितेश चंद्रवंशी उर्फ मामा, भास्कर पांडे उर्फ मोंटी पांडेय को अपने साथ मिलाया और घटना वाले दिन सदीक चौक से सटे शाहपुर की ओर जाने वाली सड़क में एक होटल में बैठी नमिता देवी से मिलने के बहाने मोंटी और रितेश को भेजा। महताब बाहर में वॉच कर रहा था। बातचीत के क्रम में मोंटी और रितेश ने गोली चला दी लेकिन मोंटी की फायरिंग मिस कर गई और रितेश की गोली नमिता देवी के सिर में लगी।

    दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इसके खुलासे के लिए डीएसपी मणि भूषण प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। घटना के तीन दिन के भीतर तीनों मुख्य आरोपितों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। चौथे आरोपित की गिरफ्तारी हत्यारोपितों की मदद करने और उन्हें गाड़ी देकर पलामू से बाहर भेजने के कारण की गई।

    एसपी ने बताया कि मोंटी पांडे और रितेश नमिता देवी की हत्या करने के बाद पैदल कोयल नदी पार करके शाहपुर चैनपुर की ओर भागे थे। शाहपुर के सेमरटॉड में बबलू कुमार ने उनकी मदद की थी। हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा घटना के बाद बोरे में बंद कर जमीन में गाड़कर रख दिया गया था, जिसे चैनपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। बरामद हथियारों में दो देसी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, 315 बोर का खोखा, 7.65 बोर की गोली, तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल टीवीएस और एक कार शामिल हैं।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में एकल अभियान के तहत हाफ मैराथन
    Next Article कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक 12 फरवरी को, झारखंड प्रभारी भी रहेंगे मौजूद
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version