Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नवाज शरीफ ने आगाह किया- पाकिस्तान की नई सरकार के लिए दो साल चुनौतीपूर्ण
    विदेश

    नवाज शरीफ ने आगाह किया- पाकिस्तान की नई सरकार के लिए दो साल चुनौतीपूर्ण

    adminBy adminFebruary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। हाल ही में हुए आम चुनाव के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) मुल्क की बागडोर संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि उसे इसके लिए बिलावल भुट्टो की पार्टी से गठबंधन करना पड़ा है। मुल्क में बड़े शरीफ के नाम से मशहूर नवाज ने कल पीएमएल-एन संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के लिए आगामी दो साल चुनौतीपूर्ण होंगे। सरकार की प्राथमिकता अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और राजनीतिक अस्थिरता को खत्म करने की होनी चाहिए। इस बैठक में उनके छोटे भाई और भावी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी मौजूद थे।

    डॉन अखबार के मुताबिक बड़े शरीफ ने सरकार बनाने के लिए पीएमएल-एन और पीपीपी के बीच हुए समझौते का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि शाहबाज देश को सभी ‘विशाल’ समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे। नवाज ने कहा, “शाहबाज प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं, जबकि सरदार अयाज सादिक नेशनल असेंबली स्पीकर पद के लिए हमारे उम्मीदवार हैं।”

    नवाज शरीफ ने कहा कि देश की नाजुक अर्थव्यवस्था और राजनीतिक स्थिति के कारण केंद्र में नई सरकार के लिए अगले दो साल महत्वपूर्ण होंगे। गठबंधन सरकार को शुरुआत में विपक्ष का डटकर सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि पहला काम मुद्रास्फीति पर काबू पाना और प्रशासन में सुधार करना होना चाहिए। दो साल बाद अगली सरकार के पास लोगों और देश के लिए बहुत कुछ करने का पर्याप्त अवसर होगा। उन्होंने कहा, “शाहबाज शरीफ ने जिस तरह से 16 महीने तक सरकार चलाई, वह काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने और युवाओं को गुमराह करने के लिए पीटीआई संस्थापक इमरान खान की आलोचना की।

    इस मौके पर शाहबाज ने अपने भाई नवाज शरीफ के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया। कहा- नवाज शरीफ ने देश को बिजली संकट से छुटकारा दिलाया और पूरे देश में मोटर-वे का नेटवर्क दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन दलों के सहयोग से वह देश की समस्याओं को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन स्वतंत्र उम्मीदवारों के शामिल होने के बाद नेशनल असेंबली में पीएमएल-एन सीटों की कुल संख्या 104 हो गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर 3 संभावित प्रत्याशी
    Next Article आर्म्स सप्लाई करने के आरोपित विकास आनंद की जमानत याचिका खारिज
    admin

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

      May 18, 2025

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version