Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»अमेरिका पर कम भरोसे के कारण, भारत ने रूस से बढ़ाई नजदीकी : निक्की हेली
    विदेश

    अमेरिका पर कम भरोसे के कारण, भारत ने रूस से बढ़ाई नजदीकी : निक्की हेली

    adminBy adminFebruary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भारतीय मूल की भाविनी पटेल और क्रिस्टल कौल भी अमेरिकी राजनीति में हुई सक्रिय

    वॉशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के लिए दावेदारी कर रही निक्की हेली ने अमेरिकी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत अमेरिका का साझेदार बनना चाहता है लेकिन कम भरोसे के कारण वह अपनी जरूरतों के लिए वह रूस से निकटता बनाए हुए है। भारतीय मूल की भाविनी पटेल और क्रिस्टल कौल भी अमेरिकी राजनीति में सक्रिय होते देखा जा सकता है।

    रिपब्लिकन पार्टी की राष्ष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए निक्की हेली पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने डटकर खड़ी हैं। हालांकि आयोवा, न्यू हैंपशायर की पराजय के बाद नेवादा में भी शर्मनाक हार के बाद उन्होंने अपना ध्यान अब कैलिफोर्निया प्राइमरी के लिए केंद्रित कर दिया है। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी में प्रत्याशी के लिए जो बाइडन के सामने कोई खास नहीं चुनौती हैं, लेकिन रिपब्लिंकन पार्टी में घमासान है।

    नेवादा में हेली को तगड़ा झटका लगा है, लेकिन उन्होंने कहा है कि वह दौड़ से हटने वाली नहीं हैं। लॉस एंजिलिस में उन्होंने इंडोर रैली में अपने समर्थकों से कहा कि वह कहीं नहीं जा रहीं। हेली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत बेहतर समन्वय से रूस से संबंध बनाए हुए है।

    उन्होंने कहा कि मेरी पीएम नरेन्द्र मोदी से बात हुई है। भारत अमेरिका का साझेदार बनना चाहता है न कि रूस का। वहीं, ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि नेवादा प्राइमरी चुनाव को नजरअंदाज कर दीजिए, जनता ने हेली को शर्मनाक हार का मजा चखा दिया है। दूसरी ओर, डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ से लेखिका व अध्यात्मिक गुरु मैरिएन विलियमसन हट गई हैं। उन्होंने बुधवार को इसका एलान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मैं प्रत्याशी बनने के लिए जो बाइडन को चुनौती दूं या सम्मानपूर्वक दौड़ से बाहर हो जाऊं। लेकिन मैंने अभियान रोकने का निश्चय कर लिया है। इस प्रकार बाइडन के सामने अब ज्ञात दावेदारों में केवल डील फिलिप्स बचे हैं।
    इंडिया ऑन व्हील्स नाम से फूड ट्रक संचालित करने में अपनी मां की मदद करने वाली भारतवंशी भाविनी पटेल प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ रही हैं। गुजराती मूल की 30 वर्षीया भाविनी पेन्सिलवेनिया के 12वें क्रांगेसनल डिस्ट्रक्ट से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के लिए दावा पेश कर रही हैं। भाविनी ने अपने अभियान के दौरान 3,10,000 डॉलर चंदा जुटाए हैं।

    इसी प्रकार एक और भारतवंशी क्रिस्टल कौल वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल जिले से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। यह चुनाव लड़ने वाली वह पहली कश्मीरी महिला हैं। उन्होंने अभियान के दौरान 5,67,000 डालर चंदा जुटाए हैं। वह एक पूर्व अमेरिकी सेना अधिकारी और विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेल में बंद इमरान खान की पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे
    Next Article भारत रंग महोत्सव के लिए नेपाल से ‘क्लेश’ नाटक का चयन, 17 फरवरी को होगा मंचन
    admin

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

      May 18, 2025

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version