Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान का बलूचिस्तान बम और ग्रेनेड हमलों से दहला
    विदेश

    पाकिस्तान का बलूचिस्तान बम और ग्रेनेड हमलों से दहला

    adminBy adminFebruary 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गुरुवार को कम से कम 10 जगह बम और ग्रेनेड से हमला किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रांतीय सरकार के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने कई पुलिस स्टेशनों और उपायुक्त कार्यालयों को निशाना बनाया। हमले में एक पुलिस अधिकारी और एक जेल वार्डन सहित छह लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा समेत पूरे बलूचिस्तान में कम से कम 10 स्थानों पर बम और ग्रेनेड से हमला किया गया।

    क्वेटा के एसएसपी (ऑपरेशंस) जवाद तारिक के अनुसार, क्वेटा के स्पिनी इलाके में सीपीईसी रोड पर फुटपाथ पर रखा एक बम फट गया। इससे एक राहगीर की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, शक्तिशाली विस्फोट से प्रांतीय राजधानी के कई इलाके दहल गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के समय बम के करीब होने के कारण पीड़ित का शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। मृतक की पहचान 84 वर्षीय अब्दुल खालिक शाह के रूप में हुई।

    एसएसपी तारिक ने कहा कि इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस में लगभग आठ किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। क्वेटा के बाहरी इलाके के पास एक अन्य हमले में एक सहायक उप निरीक्षक गुलाम रजा घायल हो गए। अज्ञात हमलावरों ने शालकोट पुलिस स्टेशन पर हथगोला फेंका। हथगोला पुलिस स्टेशन के प्रांगण में फट गया। इससे थाने की इमारत और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायल पुलिस अधिकारी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    मस्तुंग में केंद्रीय जेल पर हथगोले से हमला किया गया। यह हथगोला जेल के अंदर फट गया। इससे इमारत को नुकसान पहुंचा। हमले में जेल वार्डर घायल हो गया। क्वेटा, खुजदार और तुरबत में हुए हमलों में पीएमएल-एन और नेशनल पार्टी के कार्यालयों और बीएनपी-एम और जेयूआई-एफ के संयुक्त कार्यालय को ग्रेनेड से निशाना बनाया गया। धादर और पंजगुर में उपायुक्तों के कार्यालयों को भी हथगोले से निशाना बनाया गया।

    रिपोर्ट के अनुसार, काछी डिप्टी कमिश्नर के घर पर हुए एक अन्य ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। तुरबत बाजार इलाके में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि पुलिस और एफसी चौकियों पर ग्रेनेड भी फेंका गया। अज्ञात हमलावरों ने हब सिटी पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया। पाकिस्तान तट रक्षक कार्यालय के गेट से एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। हमलों के बाद बलूचिस्तान सरकार ने पूरे प्रांत के सभी शहरों और कस्बों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

    पाकिस्तान चुनाव आयोग ने कहा कि हमलों का संज्ञान लेते हुए बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक और मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सीनेटर समीना मुमताज जेहरी ने आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है और जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका के मध्य पेनसिल्वेनिया के पास छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
    Next Article वित्त रहित शिक्षा कर्मियों ने कुलसचिव से की मुलाकात
    admin

      Related Posts

      बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत

      April 17, 2026

      ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद

      April 17, 2026

      इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version