Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ को देंगे 34,427 करोड़ की योजनाओं की सौगात
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ को देंगे 34,427 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    adminBy adminFebruary 24, 2024Updated:February 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए 34,427 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आज से “विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा” की शुरुआत भी होगी।

    रायपुर के “बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर” पर दोपहर 12 कार्यक्रम का आयोजन होगा। यहां प्रधानमंत्री 34,427 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि और पर्यटन व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे।

    रायपुर जिले के कई स्थानों पर “विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा” के कार्यक्रम होंगे। छत्तीसगढ़ में कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा , सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, ऊर्जा और रेल मंत्रालयों की परियोजनाओं की शुरुआत होगी। रायगढ़, राजनांदगांव, अंबिकापुर, दुर्ग (भिलाई) और बिलासपुर जिले में परियोजनाएं प्रारंभ होगी।

    अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की दो परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उनमें 303 करोड़ रुपये की लागत से बना बिलासपुर-उसलापुर फ्लाई ओवर और भिलाई में 50 मेगावाट का रेलवे सोलर प्लांट शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान बिलासपुर के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने लगभग 10.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर तैयार किया है, जिसमें ऊपर-नीचे दोनों जगह रेल चलेंगी। फ्लाई ओवर में रेल चलने की वजह से आम यात्रियों का बिलासपुर स्टेशन से कटनी की तरफ जाना सुगम हो जाएगा। समय की भी बचत होगी। बिलासपुर स्टेशन में आने और जाने वाली ट्रेनों को बिना रोके ही क्रॉस कराया जाएगा। भिलाई में 50 मेगावाट की क्षमता वाला रेलवे सोलर पावर प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। सोलर प्लांट को बनाने में 280 करोड़ रुपये की लागत आई है। इससे कार्बन उत्सर्जन में प्रति वर्ष 86000 टन की कमी आएगी। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे से निपटने में यह सोलर पावर प्लांट अहम भूमिका निभाएगा।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभवन निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने इंजीनियरों की ली क्लास, कहा फील्ड का आदमी हूं, गड़बड़ी मिली तो एक्शन
    Next Article हेमन्त सोरेन के संघर्ष को अनुभव कर गौरवान्वित हूं: कल्पना सोरेन
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version