Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को मोहनपुर-हंसडीहा रेललाइन और देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन का करेंगे शुभारंभ
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को मोहनपुर-हंसडीहा रेललाइन और देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन का करेंगे शुभारंभ

    adminBy adminFebruary 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य को एक बार फिर से नयी रेल लाइन की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार (1 मार्च) को देवघर से गोड्डा को सीधे जोड़ने वाली मोहनपुर-हंसडीहा नयी रेललाइन का उद्घाटन और देवघर डिब्रूगढ़ ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री धनबाद में इन योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह सुबह 11: 25 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यह सौगात देंगे। मोहनपुर जंक्शन में आयोजित होने वाले समारोह में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। रेलवे मोहनपुर जंक्शन में भव्य समारोह की तैयारी की गयी है।

    रेल मंत्रालय के अनुसार 753.48 करोड़ की मोहनपुर हंसडीहा रेल लाइन की लंबाई 38.110 किलोमीटर है। इस रेललाइन में पांच स्टेशन मोहनपुर, खड़ियाडीह, हरलाटांड़, ककनी और हंसडीहा है। इस नयी रेललाइन में पहली बार चलने वाली देवघर डिब्रूगढ़ ट्रेन को प्रधानमंत्री देशवासियों को सौपेंगे। सुबह 10:15 बजे मोहनपुर जंक्शन में समारोह शुरू हो जायेगा। यह नयी रेललाइन के चालू होते ही देवघर से गोड्डा रेल लाइन से सीधे तौर पर जुड़ जायेगा। देवघर और गोड्डा आने जाने वाले यात्रियों को दुमका व नोनीहाट से गुजरना नहीं पड़ेगा। इस रेल लाइन के चालू होने से यात्रियों के ढाई घंटे की बचत होगी।

    देवघर से डिब्रूगढ़ तक चलने वाली दूसरी ट्रेन

    देवघर से डिब्रूगढ़ तक चलने वाली पूर्वोत्तर के लिए देवघर से यह दूसरी ट्रेन होगी। पहली ट्रेन देवघर-अगरतला एक्सप्रेस बांका और भागलपुर रूट से चलती है। देवघर से डिब्रूगढ़ ट्रेन का परिचालन मोहनपुर से हंसडीहा होकर होगा। इस रूट से ट्रेन का परिचालन होने से देवघर, दुमका व गोड्डा जिले के रेल यात्रियों को सीधे तौर पर सुविधा हो जायेगी।

    रेलवे के अनुसार इस रूट से परिचालन होने पर समय की बचत होगी। इस खंड पर इस ट्रेन को चलाने के लिए कोई इंजन रिवर्सल नहीं होगा। इसके साथ ही इस मार्ग से ट्रेन चलने से देवघर, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया व कटिहार जैसे शहर कनेक्ट होंगे। डिब्रूगढ़ से नॉर्थ बैंक होते हुए देवघर तक वर्तमान में कोई सीधी रेल कनेक्टिविटी नहीं है। इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से कनेक्टिविटी हो जायेगी।

    शुक्रवार को गोड्डा-मुंबई पहली ट्रेन गोड्डा स्टेशन पहुंचेगी। एक मार्च को ही गोड्डा-मुंबई की पहली ट्रेन गोड्डा स्टेशन पर रात 8:30 बजे पहुंचेगी। पहली बार मुंबई से गोड्डा इलाके के रेल यात्री अपने गोड्डा स्टेशन पर उतरेंगे। गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे इन रेल यात्रियों का स्वागत रात 8:30 बजे गोड्डा स्टेशन पर करेंगे।

    देवघर से गोड्डा तक रेल लाइन चालू करने का वादा किया पूरा : निशिकांत दुबे

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री तीन जिलाें के यात्रियों को जोड़ने वाली मोहनपुर-हंसडीहा नयी रेल लाइन का तोहफा देंगे। साथ ही देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री ने मुझे भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जो अधिकार दिये, उस अनुसार मैंने 2019 के चुनाव में लोगों से अगले चुनाव में देवघर से गोड्डा तक रेल लाइन चालू करने का वादा किया था, वह वादा पूरा होने जा रहा है। इस रेल सेवा से इलाके में काफी उत्साह है।

    यह है समय सारणी

    पूर्वी रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार सुबह 11 बजे देवघर डिब्रूगढ़ साप्ताहिक ट्रेन देवघर स्टेशन से खुलेगी। 11: 25 बजे मोहनपुर, 12:12 बजे हंसडीहा, 12: 36 बजे मंदारहिल, 2: 20 बजे भागलपुर, 2: 55 बजे सुल्तानगंज, 3: 18 बजे बरियारपुर, 4: 15 बजे मुंगेर, 4: 58 बजे खगड़िया, 6 बजे नवगछ़िया, 7: 58 बजे कटिहार, 8: 45 बजे बारसोइ, 9: 50 बजे किशनगंज के साथ साथ इस ट्रेन का ठहराव आलूबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचविहार, कोकरझार, न्यू बोगाइंगांव, बारपेटा रोड, नालबाड़ी, रंगिया, उदालगुड़ी, रांगापाड़ा नार्थ, विश्वनाथ चार्ली, हारमोती, नार्थ लखीमपुर, धेमाजी होते हुए और शाम चार बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में उत्पाद विभाग की छापेमारी, एक लाख रुपये का अवैध शराब जब्त
    Next Article हत्या मामले में दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास
    admin

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन

      July 16, 2026

      कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version