Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोल इंडिया मैराथन 11 को, पीटी ऊषा पहुंची रांची
    Jharkhand Top News

    कोल इंडिया मैराथन 11 को, पीटी ऊषा पहुंची रांची

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सीसीएल सीएमडी बोले- सभी तैयारी पूरी
    रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के द्वितीय कोल इंडिया मैराथन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। रविवार को रांची के मोरहाबादी में इसका आयोजन किया गया है। इस बार लगभग 8 हजार प्रतिभागी मैराथन में दौड़ लगायेंगे, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 6100 से अधिक पुरुष व लगभग 1400 महिला धावक हिस्सा ले रही हैं। वहीं 500 से अधिक सीसीएल के गेस्ट भी इस मैराथन भाग लेंगे। यह मैराथन बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी से सुबह 4:30 बजे शुरू होकर कांके रोड होते हुए मोरहाबादी में संपन्न होगी। कोल इंडिया के इस प्रतियोगिता में 33 लाख रुपये से अधिक की राशि पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा। मैराथन का आयोजन महिलाओं और पुरुषों की चार श्रेणियों में किया जा रहा है, जिसमें 42.195 किमी का फुल मैराथन, 21.098 किमी का हाफ मैराथन, 10 किमी एवं 5 किमी मैराथन शामिल है। सीसीएल सीएमडी डॉ। वी बीरा रेड्डी ने बताया कि मैराथन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

    मैराथन में भाग लेने रांची पहुंचीं पीटी ऊषा
    भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी इस मैराथन में शिरकत करेंगी। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार की शाम पीटी ऊषा रांची पहुंची। कंपनी के चेयरमैन पीएम प्रसाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। साथ ही मुंबई मैराथन की द्वितीय एवं तृतीय विजेता रेशमा केवाटे एवं श्यामली सिंह इस मैराथन में भाग ले रहीं हैं। वहीं मैराथन की दुनिया में वन लेग उदय नाम से मसहूर उदय भी हॉफ मैराथन में भाग लेंगे। इनके साथ कोल इंडिया मैराथन के विजेता अर्जुन टुडू भी शामिल होंगे।

    प्रतिभागियों की हर सुविधा का रखा जायेगा ख्याल : सीसीएल सीएमडी
    सीसीएल के सीएमडी डॉ. वी बीरा रेड्डी ने बताया कहा कि प्रतिभागियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। पूरे रास्ते में सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। पूरे रास्ते में लगभग 20 रिफ्रेशमेंट सेंटर बनाये गये हैं। यह मैराथन एआइएमएस द्वारा प्रमाणित है। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन व जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। बेहतर संचालन के लिए मैराथन के दौरान आपातकालीन चिकित्सीय सेवा के लिए मेडिकल टीम के साथ ही सीसीएल के सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित रहेंगे।

    पांच करोड़ का कराया गया है इवेंट लायबिलिटी इंश्योरेंस
    सीसीएल के स्पोर्ट्स समन्वयक आदिल हुसैन ने बताया कि इस मैराथन का 5 करोड़ का इवेंट लायबिलिटी इंश्योरेंस कराया गया है। इसमें खास बात ये है कि अगर मैराथन के दौरान कोई भी धावक घायल होता है तो, उसे 10 हजार तक का इंजरी कवर मिलेगा, वहीं अगर कोई दुर्घटना घटती है, तो डेथ क्लेम 10 लाख तक कवर होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमांडू में अतिक्रमित वन भूमि पर संचालित अवैध बंदोबस्ती को डीसी ने किया रद्द
    Next Article 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर लालदीप गंझू ने किया सरेंडर
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version