हुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों झारखंड में है। झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच राहुल गांधी की यात्रा राज्य में प्रवेश की थी। इस दौरान पाकुड़, देवघर, धनबाद और बोकारो होते हुए यह यात्रा अब राजधानी रांची पहुंची है।भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी राची के शहीद मैदान पहुंचे हैं। मंच पर कांग्रेस नेताओं के अलावा सीपीआइ के नेता मौजूद हैं। जयराम रमेश और कन्हैया कुमार भी मंच पर हैं। इसी बीच चंपाई सोरेन की सरकार ने आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।वहीं, विश्वास मत जीतने पर सभा को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने गठबंधन सरकार को बधाई दी है। वहीं, राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार पब्लिक सेक्टर को अदानी को देना चाहती है। आरक्षण में पचास प्रतिशत का लिमिट कांग्रेस उठाकर फेंक देंगी। यह सामाजिक अन्याय है।
विश्वास मत हासिल करने पर चंपाई सरकार को राहुल गांधी ने दी बधाई
Previous Articleफ्लोर टेसट के बाद सदन के बाहर लगा हेमंत सोरेन का जयकारा
Next Article राहुल गांधी की न्याय यात्रा , जैसा देखा सुना

