झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कांग्रेस के राजकुमार की जनजातीय समाज को लेकर कथनी और करनी में अंतर पर प्रहार की है।
श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस और उसके राजकुमार राहुल गांधी आदिवासी और दलित की बात करते है। उनके हक अधिकार और मान सम्मान की बात करते हैं लेकिन जब राहुल गांधी झारखंड़ के खूंटी जिला पहुंचे वहां से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित झारखंड़ के अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुंडा जी का पैतृक गांव उलिहातू है।जहां पर उनके वंशज रहते हैं। राहुल गांधी खूंटी में रहे लेकिन उनके गांव नहीं गये। काश राहुल गांधी वहां जाते और धरती आबा को श्रद्धांजलि देते और उनके वंशजो से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी लेते तो हम सब कह सकते थे कि राहुल गांधी और कांग्रेस आदिवासियों के हितैसी हैं। लेकिन राजकुमार को कहाँ इतना वक्त की उनके गांव जाते। वे तो मौज मस्ती के लिए निकले हैं न्याय यात्रा के नाम पर।
उन्होंने कहा कि देश के आदिवासी और दलितों के सच्चा हितैसी अगर कोई है तो वह है भाजपा और देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री है जो अमर शहीद बिरसा मुंडा जी के गांव गए।उनके वंशजो से मिले। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही इस देश की एक मात्र पार्टी है जिन्होंने आदिवासियों को मान सम्मान दी है। मोदी जी के नेतृत्व में धरती आबा जी के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और देश को भारत की आजादी में जनजाति समुदाय के महत्वपूर्ण भूमिका को जानने का मौका दिया। भाजपा ही वह पार्टी है जिसने जनजातीय मंत्रालय का निर्माण की। भाजपा सरकार ने ही जनजातीय समाज की एक आम महिला को राष्ट्रपति जैसे देश के सर्वोच्च पद पर बिठाया। भाजपा सरकार में ही झारखंड़ के जनजाति समाज के कड़िया मुंडा जी को पद्म विभूषण तथा सिमोन उरांव,जमुना टुडु, दिगंबर हांसदा जैसे जनजातीय समाज के लोगो को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित की।अतः कांग्रेस को जनजातीय समाज का हितैसी बनने का ढोंग को बंद करना चाहिए। देश के आदिवासी समाज कांग्रेस की समाज के प्रति घड़ियाली आंसू को अच्छी तरह से समझ चुकी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



