राहुल गांधी के फैसले का प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत
रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देगी।
राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारी एमएसपी पर कानूनी गारंटी किसानों के जीवन में तीन बड़े बदलाव लायेगी। इन बदलाव में फसल के सही दाम मिलने से किसान कर्ज की मुसीबत से छुटकारा पायेगा। कोई भी किसान आत्महत्या को मजबूर नहीं होगा। खेती मुनाफे का व्यवसाय होगा और किसान समृद्ध बनेगा और समृद्ध किसान देश की तकदीर बदल देगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version