गांव में भी हो शहर वाली सुविधा:- दीपक प्रकाश
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने खिजरी विधानसभा के अंतर्गत डूंगरी पंचायत में वीएमआइटी कॉलेज से लेकर नंदकिशोर सिंह के घर तक तथा धुर्वा बस स्टैण्ड से (डी.टी. 208 से 225 तक) श्री राम सिंह के घर तक अपने सांसद निधि से निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया।
मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा का मानना है कि अब गांव में भी शहर के जैसा सुविधा हो। लोगों को आवागमन में किसी प्रकार का असुविधा न हो। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए इस पीसीसी पथ का निर्माण किया गया है। पहले बरसात में इस सड़क पर पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अब उन समस्याओं से लोगों को निजात मिलेगी। इस सड़क का उपयोग ग्राम वासियों के साथ साथ आईटीआई कॉलेज में पढ़ने वाले हजारों छात्र एवं छात्राएं करेंगे।
श्री प्रकाश ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगो को बताया। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के उपलब्धियों के आधार पर फिर से मोदी सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि 2047 में भारत दुनियाँ का आर्थिक महाशक्ति बने इस उद्देश्य के साथ मोदी सरकार कार्य कर रही है। आज हम सबका कर्तब्य बनता है कि हम सभी मोदी सरकार के उद्देश्यों धरातल पर उतारने हेतु नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।
इस अवसर पर भाजपा नेता सूरज शाहदेव,पंकज शाहदेव, उमेश यादव,श्रीमती वीना मिश्रा, राजू नायक,रंजीत शाहदेव,शंकर महतो,योगेंद्र सिन्हा, नंदकिशोर सिंह, मनीष सिंह, काली प्रजापति,शिवनारायण कुमार,बबलू शाहदेव, पिंकू शाहदेव,विशाल सिंहदेव,दीपेश शाहदेव,नितिन सिंह, उपेंद्र सिंह, मनोज दुबे,महेश कच्छप,नारायण, प्रदीप शाहदेव,इंद्रनाथ शाहदेव,सुजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।