Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»रास चुनाव: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित चार उम्मीदवारों ने गुजरात से दाखिल किया नामांकन
    राज्य

    रास चुनाव: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित चार उम्मीदवारों ने गुजरात से दाखिल किया नामांकन

    adminBy adminFebruary 15, 2024Updated:February 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गांधीनगर/अहमदाबाद। गुजरात से राज्यसभा की चार सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भाजपा के चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मयंक नायक, गोविंद ढोलकिया, जसवंत सिंह परमार शामिल हैं।

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए आज सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने उनका स्वागत किया।

    फिलहाल गुजरात से राज्यसभा की 11 सीटों में से दो सीटें गैर-गुजराती के पास चली गई। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हैं। गुजरात से कांग्रेस के प्रतिनिधित्व की बात करें तो साल 2026 के बाद एक भी कांग्रेसी राज्यसभा में नहीं रहेगा। वर्तमान में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र सांसद शक्ति सिंह गोहिल भी जून 2026 में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

    भाजपा ने राज्यसभा में सौराष्ट्र, उत्तर और मध्य गुजरात का संतुलन बनाने की कोशिश की है। एक लेउवा पटेल और उत्तर और मध्य गुजरात से दो ओबीसी को मौका दिया गया है। गुजरात की चारों राज्यसभा सीटें भाजपा के खाते में जा रही हैं। अब तक दो सीटें भाजपा और दो सीटें कांग्रेस के पास थीं। हालांकि संख्याबल की कमी के चलते कांग्रेस ने फॉर्म नहीं भरने का ऐलान किया है। अब विधायकों की संख्या 156 होने के कारण इन चारों सीटों पर भाजपा के दावेदार आसानी से जीत जाएंगे। नतीजतन ये चारों सीटें निर्विरोध रहेंगी।

    जेपी नड्डा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। जेपी नड्डा ने छात्र जीवन के दौरान ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था। उन्होंने जयप्रकाश नारायण के विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। वर्ष 1993 में वह पहली बार हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक चुने गये और विधानसभा में विपक्ष के नेता भी चुने गये। 1998 में वह एक बार फिर विधायक बने। वर्ष 2010 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। जेपी नड्डा 2012 में राज्यसभा सांसद चुने गए। 2014 में जब देश में भाजपा की सरकार आई तो जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। 2019 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और 2020 में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

    मयंक नायक मेहसाणा से भाजपा में प्रमुख ओबीसी चेहरा हैं और भाजपा ओबीसी सेल के अध्यक्ष भी हैं। वे मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के प्रभारी रहे हैं। वह मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने एक बार परिवार की जीविका के लिए रिक्शा भी चलाया था।

    गोविंद ढोलकिया प्रमुख पाटीदार उद्योगपति के रूप में जाने जाते हैं। वे सूरत के मशहूर हीरा व्यापारी हैं। वह मूल रूप से सौराष्ट्र के अमरेली जिले के दुधाला के रहने वाले हैं। उन्होंने सौराष्ट्र में जल संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण काम किया है। ढोलकिया को नरेन्द्र मोदी का करीबी माना जाता है। उन्होंने राममंदिर निर्माण में 11 करोड़ का योगदान दिया, वह रामकृष्ण एक्सपोर्ट ग्रुप के मालिक हैं, जिसका सालाना राजस्व 15000 करोड़ है।

    जशवंत सिंह परमार गोधरा शहर के जाने-माने डॉक्टर और पंचमहल के बख्शी पंच मोर्चा के कार्यकारी सदस्य हैं। वह बैरिया बख्शीपंच समाज से आते हैं। गोधरा में 60 हजार से ज्यादा बैरिया बख्शीपंच समाज के वोटर हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें टिकट नहीं मिला लेकिन उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा और जीतने वाले उम्मीदवार से तीसरे स्थान पर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेवाड़ी में कल प्रधानमंत्री एम्स और मेट्रो की रखेंगे आधारशिला
    Next Article साहिबगंज के नए डीसी हेमंत सती ने पदभार संभाला
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version