जियाडा में आरडी के पदस्थापना करे सरकार
रांची। संथाल परगना चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर के अध्यक्ष आलोक मल्लिक और महासचिव रितेश टिबरेवाल ने उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि सरकार के बजट में जो बातें कही गयी हैं, वे उत्साहित करने वाली है। बशर्ते उन्हें धरातल पर लाने की चेष्टा की जाये। झारखंड में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड में 20710 करोड़ के नये निवेश की बातें आयी हैं। साथ ही एमएसएमइ पॉलिसी 2023 के भी लागू होने की बात और सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाने की बात की गयी है। चेंबर के अधिकारियों ने देवघर सहित पूरे संथाल परगना में उद्योग और व्यापार की समुचित प्रगति के लिए कुछ प्रमुख मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए त्वरित समाधान की अपेक्षा जतायी है।
इसमें जियाडा में अक्टूबर 2023 से ही रिक्त पड़े क्षेत्रीय निदेशक के पद पर पदस्थापन करने को कहा गया है। देवघर के देवीपुर में निर्मित प्लास्टिक पार्क में उद्यमियों को तत्काल जमीन आवंटन की प्रक्रिया निष्पादित की जाये। दिसंबर 2022 में ही प्लास्टिक पार्क में लगभग 40 आवेदित प्लॉट के आवंटन को अब तक लंबित रखा गया है। शेष लगभग 62 प्लॉटों पर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। आवंटन प्रक्रिया पूरा करने के लिए जिडको को सख्त हिदायत दिया जाये।
संथाल चेंबर ने उद्योग मंत्री को लिखा पत्र, देवघर के देवीपुर में जल्द खुले प्लास्टिक पार्क
Previous Articleभाजपा युवा मोर्चा विधानसभा स्तर पर चला रहा है युवा चौपाल अभियान
Next Article परीक्षाफल प्रकाशन को लेकर कुलपति से मिले छात्र
Related Posts
Add A Comment