Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बढ़ा दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बढ़ा दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    adminBy adminFebruary 22, 2024Updated:February 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन दबाव की स्थिति बनी हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक में गिरावट आ गई। हालांकि खरीदारों ने बीच में लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश की। इसके बावजूद शेयर बाजार लगातार लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत और निफ्टी 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    शुरुआती साठ मिनट का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आयशर मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजी, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयर 1.53 प्रतिशत से लेकर 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बीपीसीएल, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 2.56 प्रतिशत से लेकर 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,012 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 822 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,190 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 54.42 अंक की मजबूती के साथ 72,677.51 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होता नजर आया। लेकिन यह स्थिति अधिक देर तक नहीं रही। बिकवालों ने एक बार फिर अपना दबाव बढ़ा दिया, जिससे ये सूचकांक नीचे गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 432.54 अंक की कमजोरी के साथ 72,190.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने 26.50 अंक की तेजी के साथ 22,081.55 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक थोड़ी ही देर में लाल निशान में गिर गया। हालांकि खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को संभालने की कोशिश जरूर की। लेकिन इस सूचकांक में मामूली सुधार होने के बाद ही दोबारा बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 132.05 अंक की कमजोरी के साथ 21,923 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 434.31 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,623.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 141.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,055.05 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Boom in stock market bse bse sensex nse
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो दिनों की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में तेजी, सोने की बढ़ी चमक
    Next Article दंपति ने कुएं में कूद कर दी जान
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

      November 1, 2025

      कमर्शियल गैस सिलेंडर की घटी कीमत, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

      November 1, 2025

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को पटना में करेंगे रोड शो, 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में जनसभा
      • पाकुड़ में पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका!
      • नेपाल के स्टार्ट अप उद्यमियों को भारत से मिलेगा सहयोग
      • नेपाल में भारी हिमपात के बीच पांच दिनों से फंसे 11 विदेशी पर्यटकों को 9 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया गया
      • नाइजीरिया में खतरे में है ईसाई धर्म- ट्रंप का बड़ा दावा, विशेष निगरानी का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version