Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»कमजोर संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    कमजोर संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    adminBy adminFebruary 14, 2024Updated:February 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज दबाव में कारोबार होता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण ये गिरावट और बढ़ गई। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे शेयर बाजार की स्थिति में मामूली सुधार होता नजर आया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.62 प्रतिशत और निफ्टी 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, कोल इंडिया, बीपीसीएल और अडाणी एंटरप्राइज के शेयर 1.66 प्रतिशत से लेकर 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एलटी माइंडट्री, एचडीएफसी बैंक और सिप्ला के शेयर 2.33 प्रतिशत से लेकर 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,007 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,015 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 992 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 35 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 519.94 अंक टूट कर 71,035.25 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक ने 745.35 अंक की गिरावट के साथ 70,809.84 अंक तक गोता लगा दिया। हालांकि इसके बाद बाजार में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से इस सूचकांक की स्थिति में कुछ सुधार होता नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 442.98 अंक की कमजोरी के साथ 71,112.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 165.10 की गिरावट के साथ 21,578.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही चौतरफा बिकवाली के कारण ये सूचकांक 213.05 अंक टूट कर 21,530.20 अंक तक लुढ़क गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की स्थिति में भी सुधार होता नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 121.70 अंक की कमजोरी के साथ 21,621.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 482.70 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की मजबूती के साथ 71,555.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 127.20 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की छलांग लगा कर 21,743.25 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Boom in stock market bse bse sensex nse
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा में उठाये सवाल के बाद नवादा में होगा पुणे-जसीडीह ट्रेन का ठहराव
    Next Article CM ने बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं
    admin

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में मोनार्क सर्वेयर्स की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव

      July 29, 2025

      सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोना-चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      July 29, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, गिरावट के बाद हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version