Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ शुरुआत
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ शुरुआत

    adminBy adminFebruary 2, 2024Updated:February 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बजट पेश होने के एक दिन बाद घरेलू शेयर बाजार में आज (शुक्रवार) तेजी नजर आ रही है। कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। हालांकि बीच-बीच में मुनाफावसूली का दबाव भी बना। इसके बावजूद तेजी बरकरार रही। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.08 प्रतिशत और निफ्टी 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी पोर्ट्स, बीपीसीएल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, हीरो मोटोकॉर्प और इन्फोसिस के शेयर 4.89 प्रतिशत से लेकर 2.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी लाइफ, टाइटन कंपनी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 2.01 प्रतिशत से लेकर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,048 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,518 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 530 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 27 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 3 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 45 शेयर हरे निशान में और 5 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 332.26 अंक की उछाल के साथ 71,977.56 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण ये सूचकांक कुछ ही देर में करीब 900 अंक उछल कर 72,543.29 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली के चक्कर में हुई बिकवाली के कारण मामूली दबाव भी बनता नजर आया, जिसके कारण इस सूचकांक में कुछ गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 776.32 अंक की मजबूती के साथ 72,421.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 115.30 अंक की तेजी के साथ 21,812.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 260 अंक से भी ज्यादा उछल कर 21,963.45 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में मामूली बिकवाली भी हुई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की रफ्तार भी घटती हुई नजर आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 238.65 अंक की उछाल के साथ 21,936.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 232.74 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,878.04 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 19.55 अंक यानी 0.09 प्रतिशत मजबूत होकर 21,717 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 106.81 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,645.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 28.25 अंक यानी 0.13 प्रतिशत फिसल कर 21,697.45 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Boom in stock market bse bse sensex nse
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख
    Next Article सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version