Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उल्हासनगर थाने में फायरिंग, शिंदे समूह के नेता को लगी गोली, विधायक गणपत गायकवाड़ सहित तीन गिरफ्तार
    देश

    उल्हासनगर थाने में फायरिंग, शिंदे समूह के नेता को लगी गोली, विधायक गणपत गायकवाड़ सहित तीन गिरफ्तार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में शिंदे समूह के कल्याण शहर प्रमुख पर फायरिंग करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी विधायक गणपत गायकवाड़ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में घायल शिंदे समूह के महेश गायकवाड़ का इलाज ज्युपिटर अस्पताल में चल रहा है।

    हिल लाइन पुलिस के अनुसार, उल्हासनगर में जमीन विवाद को लेकर गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन पर बुलाया गया था। थाने में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ पर फायरिंग कर दी। महेश गायकवाड़ को फौरन ज्युपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़, हर्षल केने और संदीप सरवनकर को गिरफ्तार किया गया है।

    उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हर विधायक को लोगों के साथ उचित व्यवहार करना चाहिए। पवार ने कहा है कि इस संबंध में वे देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा करेंगे। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि पुलिस स्टेशन में फायरिंग की घटना ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। देवेंद्र फडणवीस गृह विभाग का कामकाज देखने में विफल हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

    सुप्रिया सुले ने कहा कि वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगी। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय बडेट्टीवार ने कहा कि भाजपा और शिंदे समूह के बीच पुलिस स्टेशन में फायरिंग की घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था को तार-तार कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर और महासमुंद जिले के दौरे पर
    Next Article कांटाटोली चौक से बूटी मोड़ तक बनाया जायेगा फ्लाईओवर
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version