Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

    adminBy adminFebruary 15, 2024Updated:February 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के कारण उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में तेजी आ गई। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

    कच्चे तेल में नरमी और कंपनियों के सकारात्मक नतीजों के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,995.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 185.53 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की उछाल के साथ 15,841.13 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,436.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के द्वारा तेजी बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,568.40 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.68 प्रतिशत की छलांग लगा कर 7,677.35 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,945.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर मजबूती का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। चीन के स्टॉक मार्केट में छुट्टी होने के कारण शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। अभी तक के कारोबार में कोस्पी इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,617.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,934.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,947.63 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने अभी तक के कारोबार में 353.23 अंक यानी 0.94 प्रतिशत कि छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 38,056.55 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी 0.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,167.41 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 553.33 अंक यानी 3.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,649.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,388.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 120.59 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगा कर 7,330.33 अंक के स्तर तक पहुंच गया है।

    bse nse us market
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो का प्रदर्शन आज से, पार्टी कार्यकर्ता करेंगे भूख हड़ताल
    Next Article शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
    admin

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में मोनार्क सर्वेयर्स की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव

      July 29, 2025

      सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोना-चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      July 29, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, गिरावट के बाद हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version