Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गठबंधन की सरकार के भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने के लिए न्याय चाहिए : सुदेश महतो
    Breaking News

    गठबंधन की सरकार के भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने के लिए न्याय चाहिए : सुदेश महतो

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि गठबंधन की सरकार के भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने के लिए न्याय चाहिए। सत्तारूढ़ दल अन्याय करने के लिए न्याय यात्रा पर निकला है। इन्होंने पूरे देश में राज्य के परिचय को बदल कर साख को खराब किया है। कोयला, पत्थर, बालू जैसे खनिज संपदा को बेचने वाली यह सरकार अब युवाओं की नौकरी भी बेच रही है।

    महतो गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव निकेश कुमार लाल और पार्टी के केंद्रीय सदस्य अभिरंजन तिवारी के नेतृत्व में कई युवाओं और बुद्धिजीवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही एप्सेंसिस ग्रुप के निदेशक और सीईओ मनीष कुमार पांडेय ने पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा।

    पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आप सभी को सामाजिक दायित्व को पूरा करने के लिए राजनीतिक दायित्व और जवाबदेही को निभाना होगा। अलग-अलग पेशे के लोग आजसू से जुड़ रहे हैं। युवाओं के राजनीति में आने से अच्छा माहौल पूरे प्रदेश में विकसित हो रहा है। यह एक बड़े विचार को खड़ा करेगा। आने वाले समय में आजसू पार्टी का दायित्व बढ़ने वाला है। हमने हर विचार को जगह देने का काम किया है। राजनीति थोपी हुई विचारों से नहीं चलती है। आम विचारों को नेतृत्व करने वाली पार्टी आजसू है।

    निकेश कुमार लाल ने कहा कि सुदेश महतो के विचारों से पिछले कई सालों से जुड़ा हुआ हूं। राज्य की परिस्थिति और जनता की सेवा के लिए आज आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूं। आजसू पार्टी जो भी कार्य करने का निर्देश देगी उसका हम पालन करेंगे। राज्य को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए सुदेश महतो के नेतृत्व की आवश्यकता है। मिलन समारोह को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्राची नारायण, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, प्रो. दीपक कुमार गुप्ता, रेखा सिन्हा और मनीष कुमार पांडे ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोकारो कोर्ट का DIG सुरेंद्र कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण
    Next Article 13 दिन की रिमांड के बाद, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन होटवार जेल भेजे गये
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version