रांची। BJP ने झारखंड में ‘ फाइल और फोल्डर’ वाली सरकार के 4 वर्षों तक भ्रष्टाचार और लूट का खेल करने वाली सरकार बताया है।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झारखंड में तो आकर फाइल और फोल्डर का मतलब ही बदल जाता है। बताया जा रहा है कि आर्किटेक्ट बिनोद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच में जो व्हाट्सएप चैट था उसमें लाख रुपए के डील के लिए कोड नेम फाइल और करोड रुपए के डील के लिए कोड नेम फोल्डर का प्रयोग किया जाता था।

झारखंड में पिछले 4 वर्षो में 70,000 करोड़ रुपयों का घपला घोटाला किया
प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा कि इसी फाइल और फोल्डर वाली सरकार ने झारखंड में पिछले चार वर्षो में 70,000 करोड़ रुपयों का घपला घोटाला किया है। प्रतुल ने कहा की उम्मीद है कि आने वाले दिन में कई सफेदपोश भी इस लूट के खेल में बेनकाब होंगे।

4 वर्षों तक अन्याय का पर्याय बन चुकी हेमंत सरकार के लिए न्याय यात्रा 
भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा निकल जा रही न्याय यात्रा पर कटाक्ष किया। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पिछले 4 वर्षों तक अन्याय का पर्याय बन चुकी हेमंत सरकार के लिए न्याय यात्रा निकालना इस प्रदेश के साथ क्रूर मजाक है। प्रतुल ने कहा हेमंत सरकार ने आदिवासी, मूलवासी, महिला, किसान, बेरोजगार सबके साथ अन्याय किया था और अब उनकी पार्टी न्याय यात्रा निकालने का ढकोसला कर रही हैं।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version