12 से बारिश के आसार
रांची। झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर कई जिलों में देखने को मिला। शुक्रवार को दिन में धूप के बावजूद हवाओं ने ठंड का एहसास दिलाया। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.8 डिग्री चाईबासा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री गढ़वा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी डाटा के अनुसार शनिवार से आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं 12 फरवरी से राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है। वहीं 13 से 15 फरवरी तक राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। बता दें कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं बादल के कारण तापमान में 3-4 दिनों में धीरे-धीरे 3.5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 फरवरी तक झारखंड में बारिश के आसार हैं। उसके बाद बादल छंटने के बाद कहीं-कहीं घने कोहरे और तामपान की गिरावट की संभावना है। 20 फरवरी तक ही ठंड से राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में धूप तेज है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवा चल रही है, जिससे ठंड बना है। धीरे-धीरे पश्चिमी विक्षोभ के साथ ठंड भी कमजोर पड़ेगा।
शहर अधिकतम न्यूनतम
झारखंड के कई इलाकों में 12 और 13 फरवरी को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान आकाश में बादल छाये रहेंगे, तो वहीं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इधर, उत्तर भारत में बर्फीली हवा चलने का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। सुबह में ठंडी हवा चल रही है। इससे तापमान में कमी आ गयी है। रांची के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गयी। सात फरवरी को रांची का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि आठ फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



