Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लातेहार में जेजेएमपी के 10 लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    Top Story

    लातेहार में जेजेएमपी के 10 लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    adminBy adminFebruary 23, 2024Updated:February 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के जोनल कमांडर मनोहर परहिया और एरिया कमांडर दीपक भुइयां ने शुक्रवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जोनल कमांडर मनोहर पर सरकार ने 10 लाख रुपये इनाम भी घोषित कर रखा था।

    मनोहर लातेहार जिले के छिपादोहर का रहने वाला है जबकि दीपक पलामू के पाकी का रहने वाला है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार, लातेहार एसपी अंजनी अंजन, सीआरपीएफ कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी, रवि शंकर मिश्रा समेत अधिकारियों ने सम्मानित किया।

    इस संबंध में आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि दोनों नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों से संपर्क साधा था और आत्मसमर्पण नीति की जानकारी ली। सरकार की नई दिशा कार्यक्रम के माध्यम से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दी जाने वाली सुविधा की जानकारी दोनों को दी गई। इसके बाद दोनों ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

    एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि आत्मसमर्पण नीति का लाभ लेकर मुख्य धारा में लौटने वाले नक्सलियों को पुलिस हर संभव मदद करेगी। एसपी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला मनोहर नक्सली संगठन में जोनल कमांडर के रूप में कार्यरत था। इस पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 13 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि इस पर सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। पुनर्वास नीति के तहत सभी प्रकार की सुविधा आत्म समर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों को दी जाएगी।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाहेबगंज के नींबू पहाड़ में अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच का रास्ता साफ, झारखंड हाई कोर्ट ने रोक को हटाया
    Next Article सांसद संजय सेठ की पहल से जुमार नदी पर बनेगा शवदाह गृह
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version