Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़ में दयाल स्टील प्लांट के लैब टेक्नीशियन की मौत पर बवाल, मृतक के परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया
    झारखंड

    रामगढ़ में दयाल स्टील प्लांट के लैब टेक्नीशियन की मौत पर बवाल, मृतक के परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया

    adminBy adminFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मृतक के परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    -फैक्टरी प्रबंधन ने कहा, आठ दिनों से प्लांट नहीं आया था छोटेलाल

    रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार स्थित दयाल स्टील प्लांट के टेक्नीशियन की मौत के बाद बवाल मचा है। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दयाल स्टील के गेट को जाम कर दिया है। वे लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्लांट प्रबंधन ने मृतक के परिजनों पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।

    प्लांट के पदाधिकारी ने कहा कि छोटेलाल महतो लैब में बतौर केमिस्ट काम करता था। आठ दिन पहले उसने अपने इंचार्ज को तबीयत खराब होने की सूचना दी और घर चला गया। इसके बाद उसका कहां इलाज हुआ और उसके परिजन उसे लेकर कहां गए, प्लांट प्रबंधन को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। शनिवार की सुबह अचानक छोटेलाल महतो के शव को प्लांट के गेट पर रख दिया गया और मुआवजे की मांग की जाने लगी। इस पूरे प्रकरण की सूचना रामगढ़ थाने को दी गई है।

    मृतक के परिवार के भरण पोषण के लिए हो रहा आंदोलन

    मृतक छोटेलाल महतो पारडीह कैथा का रहने वाला था। उसकी पांच संतानें हैं। उसके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा, इसी को लेकर गांव वाले आक्रोश में हैं। दयाल स्टील के गेट पर बवाल कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि 25 वर्षों तक छोटेलाल महतो लैब टेक्नीशियन के रूप में इस प्लांट में काम करता रहा। जब वह बीमार पड़ा तो इसकी सही जानकारी परिजनों को नहीं मिली। प्लांट प्रबंधन को उसे सबसे पहले अस्पताल में भर्ती करना चाहिए था लेकिन उसे सही इलाज के लिए नहीं भेजा गया।

    मृतक की पत्नी कलावती देवी ने कहा कि उनकी चार बेटी और एक बेटा है। यदि प्लांट प्रबंधन उनके परिजनों के बारे में नहीं सोचेगा तो पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा। जिस समय उसके पति बीमार पड़े उस वक्त भी प्रबंधन की ओर से उन्हें सही सूचना नहीं दी गई। जब छोटेलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो प्लांट प्रबंधन की ओर से किसी भी व्यक्ति ने उनकी सुध नहीं ली और ना ही उनकी कोई सहायता की।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुटिया के अयोध्यापुरी में पूजा पंडाल में अचानक गोली चली महिला का हाथ जख्मी
    Next Article झारखंड में कभी भी हो सकता है बड़ा ‘खेला’; बेंगलुरु जाने की तैयारी में कांग्रेस के 12 विधायक
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025

      स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन

      June 15, 2025

      झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version