प्रतिदिन साफ होगा 370 लाख लीटर पानी
बजबजाती नालियों से मुक्त होगी रांची
केंद्र कर रहा विकास, राज्य सरकार भी सहयोग करे: संजय सेठ
रांची। रांची शहर के नालों में बहने वाले गंदे पानी से बहुत जल्द शहरवासियों को मुक्ति मिलेगी। भारत सरकार के सहयोग से 302 करोड रुपये की लागत से बड़गाईं के लैंप में अत्याधुनिक सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। इसके माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों का पानी साफ और स्वच्छ होकर जुमार नदी में जायेगा। इस प्लांट में प्रतिदिन 370 लाख लीटर पानी का ट्रीटमेंट किया जायेगा। सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को परियोजना का अवलोकन और निरीक्षण किया। अधिकारियों से जानकारी ली। इस पर अविलंब युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। सांसद ने बताया कि इस प्लांट के आरंभ होने से प्रदूषण और बीमारी से शहर को मुक्ति मिलेगी। शहर के नाले स्वच्छ होंगे। इस प्लांट का निर्माण कार्य भारत सरकार के सहयोग से 2015 में आरंभ किया गया था। पांच एकड़ जमीन में तैयार हो रहा यह प्लांट आने वाले 30 साल की योजना को लेकर तैयार किया जा रहा है। यहां गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर उसे स्वच्छ बनाया जायेगा। इसके अलावा जो ठोस पदार्थ रहेंगे, उसे भी क्यूब में बदल कर खाद बनाने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। वर्तमान समय में रांची शहर के 9 वार्ड में पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष वार्ड में पाइप लाइन का कार्य करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सांसद को बताया सांसद श्री सेठ ने बताया कि मोदी सरकार कई ऐसी परियोजनाओं पर काम कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे। कहा कि इस मामले में राज्य सरकार को भी थोड़ी सक्रियता दिखानी चाहिए। अविलंब इस प्लांट को बिजली कनेक्शन मुहैया कराना चाहिए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

