Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»योगी आदित्यनाथ बहुत ही डायनमिक मुख्यमंत्री : निर्मला सीतारमण
    देश

    योगी आदित्यनाथ बहुत ही डायनमिक मुख्यमंत्री : निर्मला सीतारमण

    adminBy adminFebruary 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर। आयकर विभाग के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हर गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत ही डायनमिक मुख्यमंत्री हैं।

    उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के लिए डायनमिक शब्द को समझाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 75 जिले हैं और एक साल में 52 सप्ताह होते हैं। योगी आदित्यनाथ साल भर में प्रत्येक जिले का कम से कम एक बार दौरा जरूर कर लेते हैं। कुछ जिलों में यह संख्या और कई बार होती है। वह इंजन की तरह प्रदेश में घूमते रहते हैं। हर जिला ही उनके लिए हेडक्वार्टर है। प्रथम बार गोरखपुर आगमन को लेकर श्रीमती सीतारमण ने कहा कि फर्स्ट इंप्रेशन इज बेस्ट इंप्रेशन और मुझे गोरखपुर इतना सुंदर लगा जितना सोचा भी नहीं था।

    वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व सरकार बार बार यह साबित कर रही है कि जिसका शिलान्यास होगा, उसका उद्घाटन भी होगा। सभी परियोजनाओं के पूरा होने की गारंटी ही मोदी जी की गारंटी है। अपनी बात को और स्पष्ट करने के लिए उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश की चार प्रमुख परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। वित्त मंत्री ने बताया कि गोरखपुर के खाद कारखाना और एम्स का शिलान्यास जुलाई 2016 में किया गया और दिसम्बर 2021 में इन सभी का लोकार्पण भी हुआ। गोरखपुर में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के रीजनल सेंटर का 2018 में शिलान्यास हुआ तो दिसंबर 2021 में उद्घाटन भी। 1978 से लंबित सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन दिसंबर 2021 में पीएम मोदी ने किया। यह परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेश के 9 जनपदों के 6200 गांवों में रहने वाले 29 लाख किसानों को सिंचाई की सुविधा दे रही है। इस परियोजना के शुरू हो जाने से 14 लाख हेक्टेयर भूमि का सिंचन आसान हुआ है।

    वित्त मंत्री ने आयकर विभाग की उपलब्धियां पर चर्चा करते हुए कहा कि सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.77 प्रतिशत बढ़ा है। इसके साथ ही अप्रैल 2023 से 10 जनवरी 2024 तक 2.48 लाख करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड भी किया गया है। साठ-सत्तर के दशक से वर्ष 2009 तक पुराने टैक्स क्लेम के मामलों में 25 हजार रुपये की धनराशि पर राहत प्रदान की गई है। फेसलेस सिस्टम के चलते शिकायतों में 60 प्रतिशत कमी आई है। आयकर विभाग प्रतिदिन 1.66 करोड़ असेसमेंट कर लेता है जबकि एक सप्ताह में 3.43 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीयूजे के कुलपति ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, दीक्षांत समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण
    Next Article बालू की किल्लत पर सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version