Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मैट्रिक की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में 5 वीडियोग्राफर पकड़े गए
    राज्य

    मैट्रिक की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में 5 वीडियोग्राफर पकड़े गए

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फारबिसगंज/अररिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा( मैट्रिक परीक्षा) के पहले दिन ही दूसरी पाली में प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में 5 वीडियोग्राफर पकड़े गए है।

    बताया जा रहा है की परीक्षा की निगरानी के लिए तैनात पांच वीडियोग्राफरों को प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दंडाधिकारी ने जब इनकी गतिविधियों पर शक किया, तो उन्होंने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ये ये वीडियोग्राफर परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र की तस्वीरें खींचकर मोबाइल के जरिए दूसरे परीक्षा केंद्रों पर भेज रहे थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी वीडियोग्राफरों के रिश्तेदार उसी परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि ये वीडियोग्राफर अपने रिश्तेदारों को परीक्षा में मदद पहुंचाने के लिए प्रश्नपत्र लीक कर रहे थे। बोर्ड के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे और वही, कहां गया था की जिन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, वहां वीडियोग्राफी की व्यवस्था किया गया था।

    आदेश था की इन वीडियोग्राफरों को परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग करके जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में भेजने की । लेकिन इन वीडियोग्राफरों ने वीडियो फुटेज अपने मोबाइल में कॉपी करके कंट्रोल रूम के साथ-साथ दूसरे परीक्षा केंद्रों पर भी भेज रहे थे। इसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    गिरफ्तार वीडियोग्राफरों को अनुमंडल कार्यालय लाया गया । जहां अनुमंडल पदाधिकारी – अनुमण्डल पुलिस अधिकारी और थानाध्यक्ष ने उनसे कड़ी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार वीडियोग्राफरों ने स्वीकार किया कि उनके रिश्तेदार उसी परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे थे। वे अपने रिश्तेदारों को परीक्षा में मदद करने के लिए प्रश्नपत्र लीक कर रहे थे। संदर्भ में डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने बताया की पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की गिरफ्तार वीडियोग्राफरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी गिरफ्तार वीडियोग्राफर अररिया जिला के नरपतगंज प्रखंड के डुमरिया पंचायत वार्ड संख्या 10 के रहने वाले बताये जा रहे है । जिनके नाम है मनीष कुमार, आशीष कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार और अविनाश कुमार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपरीक्षा केन्द्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना जरूरी,लेकिन परीक्षार्थी पहुंचे तो पहुंचे कैसे,सड़क जाम से शहर कराह रहा
    Next Article भारी उद्योग मंत्रालय ने रिलायंस न्यू एनर्जी बैटरी लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version