Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू: कस्तूरबा विद्यालय की एकाउंटेंट ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Top Story

    पलामू: कस्तूरबा विद्यालय की एकाउंटेंट ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 19, 2025Updated:February 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू जिले के पाटन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एकाउंटेंट प्रियंका कुमारी (28) बुधवार को अपने क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलती मिलीं। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    वार्डन कृष्णा कुमारी ने एमआरएमसीएच में बुधवार को बताया कि मैं जब क्लास लेकर ऑफिस में गई तो गार्ड विनोद फोन लेकर के आया और कहा कि एकाउंटेंट मैडम के हस्बैंड का बार-बार कॉल आ रहा है बात करने को लेकर। विद्यालय में मैडम नहीं मिली। क्वार्टर की तरफ गए तो वहां देखा कि अंदर से गेट बंद है। बार-बार धक्का देने के बाद भी गेट नहीं खुला। गांव के ही मिस्त्री साधु राम को बुलाया। खिड़की के ग्रिल के रॉड को काटा गया एवं अंदर रूम में गए तो देखा किया प्रियंका दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। पाटन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद दुपट्टे को चाकू से काटकर प्रियंका को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया।

    वार्डन ने बताया कि 1 अगस्त 2024 को एकाउंटेंट प्रियंका ने विद्यालय में अपना योगदान दिया था। स्टार्टिंग में स्कूल के क्वाटर्र में ही रहा करती थी। उसके बाद डालटनगंज से ही आना जाना करती थी। लंबे समय से कस्तूरबा में एकाउंटेंट थी एवं चैनपुर से पाटन स्थानान्तरण के बाद आई थी। बुधवार को लगभग 11 बजे के बाद स्कूल आई थी और 12.15 में फांसी लगाने की जानकारी मिली। दरवाजे को खोलने में 1 घंटे लगा।

    मिस्त्री साधु राम ने बताया कि जब वह खिड़की से अंदर गया तब मोबाइल चालू था। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। अंतिम बार किससे बात हुई, यह पता लगाया जा रहा है।

    प्रियंका की शादी पांच साल पहले कंचन कुमार रजक से हुई थी। कंचन रोगजार सेवक है। घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के वक्त वह रांची में थे। वहां से पलामू के लिए निकल गए हैं। प्रियंका का ससुराल छतरपुर थाना क्षेत्र के सड़मा गांव में है। वह तीन साल की एक बेटी की मां थी। वह मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल में बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बढ़ेगी सर्दी
    Next Article मुख्य सचिव विवेक जोशी ने छोड़ा प्रभार, दिल्ली में संभालेंगे चुनाव आयुक्त का कार्यभार
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

      May 8, 2025

      पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
      • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
      • भारत-नेपाल सीमा सील, 2 माह तक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version