Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मायावती के खिलाफ घृणित टिप्पणी पर अखिलेश की चुप्पी उनका असली चेहरा उजागर करती हैः सतीशचंद्र मिश्रा
    राजनीति

    मायावती के खिलाफ घृणित टिप्पणी पर अखिलेश की चुप्पी उनका असली चेहरा उजागर करती हैः सतीशचंद्र मिश्रा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHFebruary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के खिलाफ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद उदितराज की टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुप्पीको लेकर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा के पूर्व सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जो हर मंच पर सामाजिक न्याय की बातें करते हैं, जिनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन है, इस मामले में उनकी चुप्पी ऐसे घृणित बयान का समर्थन कर रही है। अखिलेश यादव की चुप्पी इनका असली चेहरा उजागर करती है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद उदितराज का घृणित, शर्मनाक, अपमानजनक और निंदनीय बयान न सिर्फ बहनजी का अपमान है, बल्कि यह पूरे बहुजन समाज के दलितों और स्वाभिमानी भारतीयों की गरिमा पर करारा हमला है।

    यह कांग्रेस का हमेशा से रहा दलित विरोधी, महिला विरोधी और जातिवादी मानसिकता का घिनौना प्रमाण है। इस पार्टी ने इसी प्रकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर का भी अपमान किया था, जिसके चलते उन्होने विधि मंत्री के पद से त्याग किया था।

    सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की चार बार की मुख्यमंत्री एवं पहली दलित महिला ने शासन की परिभाषा बदली, उन्होंने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया था जिसकी वजह से अपराधी डरते थे।

    बहनजी द्वारा दलितों, पिछड़ों एवं वंचितों को न्याय दिलाने के लिए व उनका स्वाभिमान बढ़ाने के लिये अनेकों ऐतिहासिक फैसले लिए गए थे। जिन बहनजी ने करोड़ों शोषितों और वंचितों को सशक्त किया, उनके खिलाफ जहर उगलना कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं की उनकी हमेशा से गिरी हुई राजनीति का स्तर व दूषित मानसिकता को दिखाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्य सचिव विवेक जोशी ने छोड़ा प्रभार, दिल्ली में संभालेंगे चुनाव आयुक्त का कार्यभार
    Next Article गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियों और बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      भारत ने पाकिस्तान को आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया : सरयू राय

      May 7, 2025

      झामुमो में शामिल हुए रांची और पलामू के सैकड़ों लोग, पार्टी के सिद्धांतों पर जताया भरोसा

      May 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      • भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
      • भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित
      • बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version