Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»शेख हसीना को मारने के इरादे से ट्रेन पर किए गए हमले के सभी दोषी बरी
    दुनिया

    शेख हसीना को मारने के इरादे से ट्रेन पर किए गए हमले के सभी दोषी बरी

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मारने के इरादे से ट्रेन पर किए गए हमले के सभी दोषियों को आज हाई कोर्ट ने बरी कर दिया। यह हमला 1994 में हुआ था। तब शेख हसीना कद्दावर विपक्षी नेता थीं।

    ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, पबना के ईश्वरडी में तत्कालीन विपक्षी नेता शेख हसीना को ले जा रही ट्रेन पर हमले के मामले में मौत की सजा पाए नौ लोगों सहित सभी दोषी व्यक्तियों को बरी कर दिया गया है। जस्टिस मोहम्मद महबूब उल इस्लाम और जस्टिस मोहम्मद हमीदुर रहमान की पीठ ने यह फैसला सुनाया। बैरिस्टर कैसर कमाल ने अधिवक्ता महबुबुर रहमान खान और अधिवक्ता मकसूद उल्लाह की सहायता से अदालत में प्रतिवादियों का प्रतिनिधित्व किया।

    बताया गया है कि 23 सितंबर, 1994 को शेख हसीना रूपशा एक्सप्रेस से खुलना से सैदपुर जा रही थीं। उन्हें रास्ते में सार्वजनिक सभा को संबोधित करना था। आरोप लगाया गया कि बीएनपी नेता जकारिया पिंटू ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उनकी हत्या करने के इरादे से ईश्वरडी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पर आग्नेयास्त्रों और विस्फोटकों के साथ हमला किया।

    हमले के बाद ईश्वरडी जीआरपी के तत्कालीन प्रभारी नजरुल इस्लाम ने उसी दिन मामला दर्ज किया। इसकी जांच सीआईडी की। सीआईडी ने तीन अप्रैल, 1997 को 52 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान पांच आरोपितों की मृत्यु हो गई। इसलिए उन्हें मुकदमे की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया। तीन जुलाई, 2019 को एक अदालत ने जकारिया पिंटू और आठ अन्य को मौत की सजा सुनाई, जबकि 25 व्यक्तियों को आजीवन कारावास और 13 अन्य को 10 साल जेल की सजा सुनाई। इसके बाद मृत्युदंड के मामले को समीक्षा के लिए हाई कोर्ट भेजा गया, जबकि दोषियों ने बरी होने की मांग करते हुए अपील भी दायर की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेयूआई-एफ की पाकिस्तान में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग 
    Next Article बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट परिसर में तीन पत्रकारों पर हमला 
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल की ओली कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी

      July 31, 2025

      ट्रंप ने गिराया ब्राजील पर टैरिफ बम, पहले दी धमकी, अब 50 फीसदी टैक्स लगाने का किया ऐलान

      July 31, 2025

      कमला हैरिस कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version