रांची। बिरसा मुंडा फन पार्क और रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में 23 फरवरी को म्यूजिक इन द पार्क में नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम शाम पांच बजे से होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना है।

गुरुवार को इस संबंध में बिरसा मुंडा फन पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा और रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कोलकाता के अंतराष्ट्रीय सरोद वादक अर्नब भट्टाचार्य और प्रख्यात तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा विशेष प्रस्तुति से रांची वासियों का दिल जीतेंगे।

इस कार्यक्रम के जरिये हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने रांची वासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version