Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»तत्कालीन पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ पैनल चर्चा पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने दी सफाई
    देश

    तत्कालीन पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ पैनल चर्चा पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने दी सफाई

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गौरव गोगोई ने सोशलमीडिया पर ‘वाईएफएफपी’ के गठन की याद की ताजाअसमिया लोगों की बुद्धिमत्ता को कम आंकने की गलती न करें: गाैरव गाेगाेई
    गुवाहाटी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित के साथ एक पैनल चर्चा को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। गौरव गोगोई ने पैनल चर्चा की तस्वीर सोशलमीडिया पर साझा करते हुए अपने वर्ष 2011 में स्थापित ”यूथ फोरम ऑन फॉरेन पॉलिसी” (वाईएफएफपी) की याद ताजा की है। उन्हाेंने कहा कि असमिया लोगों की बुद्धिमत्ता को कम आंकने की गलती न करें।

    गौरव गोगोई ने सोशलमीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वर्ष 2010 में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में इंटर्नशिप के दौरान उनके मन में इस तरह के फोरम की स्थापना का विचार आया था। वर्ष 2011 में उन्होंने यह फोरम भारतीय छात्रों और युवा पेशेवरों के लिए स्थापित किया, ताकि वे विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर चर्चा कर सकें। उन्होंने बताया कि वाईएफएफपी ने भारतीय राजनयिकों और विदेशी राजदूतों के साथ चर्चा आयोजित की। इन चर्चाओं ने छात्रों की समझ और ज्ञान को समृद्ध किया। इस फोरम के जरिए भारत के पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन, अमेरिका के पूर्व राजदूत रिच वर्मा, यूनाइटेड किंगडम के पूर्व उच्चायुक्त जेम्स बेवन, प्रोफेसर सी. राजा मोहन, नंदन नीलकर्णी समेत कई विशेषज्ञों के साथ बातचीत का अवसर मिला।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में इस फोरम की शाखाएं दिल्ली, गुवाहाटी, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और चंडीगढ़ में स्थापित की गईं। 2012 में गुवाहाटी में आयोजित एक चर्चा में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता जोसेफ स्टिग्लिट्ज़ को आमंत्रित करना उनके लिए एक यादगार पल था। वर्ष 2014 में सांसद बनने के बाद उनकी सक्रियता इस फोरम में कम हो गई, लेकिन उन्होंने संतोष जताया कि प्रतिभाशाली युवाओं की एक टीम ने इसकी जिम्मेदारी संभाली और शोध व फैलोशिप कार्यक्रम जारी रखा। अब वह मुख्य रूप से एक मार्गदर्शक की भूमिका में हैं।

    उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि पाकिस्तान के राजनयिकों के साथ हुई एक चर्चा में सिर्फ क्रिकेट पर ही नहीं, बल्कि किस देश के कबाब अधिक स्वादिष्ट हैं, इस पर भी बहस हुई थी। वाईएफएफपी के बारे में अधिक जानने के इच्छुक लोग इसकी फेसबुक पेज पर जा सकते हैं। उन्होंने कहा, “असमिया लोगों की बुद्धिमत्ता को कम आंकने की गलती न करें।”

    कांग्रेस नेता व सांसद गौरव गोगोई की यह सफाई उनके पाकिस्तान के उच्चायुक्त एवं वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले व्यक्ति के लिए उनकी पत्नी के काम किये जाने को लेकर लगे आरोपों के बाद सामने आई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 440 करोड़ से बने दो फ्लाईओवरों का किया लोकार्पण 
    Next Article भारत और जमैका ने सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों में प्रौद्योगिकी की संभावनाओं पर न्यूयार्क में की चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल

      July 6, 2025

      छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version